सफेद जीरा किस काम आता है? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

सफेद जीरे के इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।  यह बवासीर से लेकर ब्रेस्ट को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद जीरा किस काम आता है? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका


जीरे का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घरों में होता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ता है। साग-सब्जी हो या फिर चाट पकौड़ी लगभग हर एक में जीरा या फिर जीरे का पाउडर का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीरा दो तरह का होता है? शायद आपने कभी जीरा खरीदते वक्त ध्यान नहीं दिया होगा कि जीरे का रंग कैसा है? अगर आप गौर से ध्यान देंगे, तो जीरा दो रंगों में मार्केट में मिलता है, एक सफेद और दूसरा काला। सफेद जीरे की खुशबू काले जीरे से अधिक होती है। हालांकि, ध्यान में दोनों एक समान होते हैं। सफेद जीरा खाने से स्वास्थ्य (White Cumin Benefits) को कई लाभ हो सकते हैं। इसे कई लोग दूधिया जीरा भी कहते हैं। आज हम इस लेख में आपको सफेद जीरे के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सफेद जीरा खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं?

सफेद जीरे में मौजूद पोषक तत्व ? (White Cumin Nutrition)

सफेद जीरे में मौजूद तेल में काफी ज्यादा खुशबू होती है, जो खाने का स्वाद बढ़ाती है। इसमें करीब 20 से 40 फीसदी क्यूमेल्डिहाइड (Cuminaldehyde) होता है। इसके अलावा यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है। जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कच्चा जीरा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं बजहजमी और एनीमिया जैसी कई समस्याएं

सफेद जीरा के फायदे ? ( White Cumin Benefits )

दूधिया जीरा के फायदे काफी अधिक हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सफेद जीरा खाने के फायदे?

1. बवासीर में लाभकारी

बवासीर की समस्या होने पर सफेद जीरा आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में सफेद जीरा डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद करके पानी को ठंडा करें। अब इसमें थोड़ी सी मिश्री डालकर सुबह शाम इसका सेवन करें। इससे बवासीर की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही बवसारी में होने वाले दर्द और सूजन भी ठीक हो सकता है। 

2. वजन करे कम

बढ़ते वजन को कम करने में सफेद जीरा प्रभावी हो सकता है। वजन को कम करने के लिए आप सफेद जीरे का पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को अपने खाने में डालें या फिर गर्म पानी में मिक्स करके पिएं। इससे आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। 

3. दूध बढ़ाने में असरदार

दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए भी सफेद जीरा फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन और कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। जिससे महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध की मात्रा बढ़ती है। 

4. हिचकी के लिए प्रभावी

सफेद जीरा हिचकी की समस्या को रोकने में भी प्रभावी होता है। अगर आपको बार-बार हिचकी की समस्या होती है, तो जीरा लें। इसमें थोड़ा सा घी मिक्स करके अपने हाथों से मसलें। जब घी में जीरा अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे किसी कागज में बीड़ी की तरह लपेट कर धूम्रपान करें। इससे हिचकी आना बंद हो सकता है। 

5. होठों की जलन को करे दूर

होठों में जलन और दर्द महसूस होने पर आप सफेद जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सफेद जीरे को पानी में पीसकर अपने होठों पर दिन में कम से कम 3 से 4 बार लगाएं। इससे काफी लाभ होगा। 

इसे भी पढ़ें - जीरा, सौंफ और अजवाइन का मिश्रण इन 5 समस्याओं को करता है दूर, एक्सपर्ट से जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

6. खांसी को करे कम

खांसी की समस्या से राहत दिलाने में सफेद जीरा प्रभावी हो सकता है। इसके लिए सफेद जीरे को पीस लें। अब इसमें सोंठ का पाउडर मिक्स करके शहद के साथ इसका सेवन करें। दिन में दो से तीन बार इस मिश्रण का सेवन करने से खांसी की परेशानी दूर हो सकती है। 

सफेद जीरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे खांसी से लेकर होंठों की जलन को दूर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें गलत समय और गलत मात्रा में दूध पीने के नुकसान

Disclaimer