Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

उम्र के हिसाब से बच्चों को कितना दूध पिलाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

शिशुओं को उनकी उम्र के हिसाब से सही मात्रा में फॉर्मूला दूध पिलाना जरूरी है। आइए जानते हैं किस उम्र में बच्चे को कितना दूध पिलाएं।

नवजात शिशुओं को अक्सर डॉक्टर जन्म से लेकर 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध पीने की सलाह देते हैं। ऐसे माना जाता है कि शिशुओं के लिए मां का दूध सबसे ज्यादा हेल्दी होता है, जो सभी जरूरी पोषक तत्व उन्हें देने में मदद करता है। हालांकि कई बार महिलाएं पर्याप्त मात्रा में दूध का उत्पादन नहीं कर पाती है, जिस कारण बच्चे का पेट भरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को फॉर्मूला मिल्क पिलाने लगते हैं। फॉर्मूला मिल्क बच्चों के लिए हेल्दी माना जाता है। लेकिन एक दिन में बच्चों को कितनी मात्रा में दूध पिलाना चाहिए ये हर पेरेंट्स को पता होना जरूरी है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और पीडियाट्रिशियन डॉक्‍टर अर्पित गुप्‍ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि बच्चों को उम्र के हिसाब से फॉर्मूला मिल्क कितनी मात्रा में पिलाना चाहिए?

उम्र के हिसाब से शिशुओं को कितना फॉर्मूला मिल्क पिलाना चाहिए?

  • 6 महीने से कम उम्र के शिशुओं को रोजाना 100 से 150 मिली प्रति किलोग्राम फॉर्मूला मिल्क पिलाना चाहिए। 
  • 3 किलो के शिशु को एक दिन में 300 से 450 मिली दूध पीना चाहिए।
  • 5 किलो के शिशुओं को रोजाना 500 से 750 मिली दूध पिलाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: फॉर्मूला म‍िल्‍क बनाने के ल‍िए टैप वॉटर का इस्‍तेमाल सही है? डॉक्‍टर से जानें

  • 6 से 12 महीने तक के शिशुओं को 90 से 120 मिली प्रति किलोग्राम के अनुसार फॉर्मूला दूध देना चाहिए। 
  • 7 किलो के शिशुओं को आप 630 से 840 मिली एक दिन में दूध पिला सकते हैं।
  • 9 किलो के शिशु को 800 से 1000 मिली प्रति दिन दूध दे सकते हैं। 
  • 1 साल से बड़े बच्चों को आप 600 मिली प्रति दिन दूध पिला सकते हैं। 
  • समय से पहले जन्मे शिशुओं को फॉर्मूला मिल्क आमतौर पर लगभग 150 से 180 मिली प्रति किलोग्राम पिलाना चाहिए। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • शिशुओं की भूख रोजाना अलग-अलग हो सकती है।
  • एक्टिव या बड़े बच्चे ज्यादा दूध पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शिशु को फॉर्मूला दूध पिलाने से पहले जान लें इन 6 सवालों के जवाब, वैज्ञानिक भी मानते हैं सही

  • अगर आपका शिशु दूध पीते समय बेचैन रहता है या आसानी से विचलित हो जाता है, तो हो सकता है कि उसका पेट भर गया हो।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Arpit Gupta (@dr.arpitgupta11)

हर शिशु की गतिविधिां अलग-अलग होती है, इसलिए उनके दूध पीने की मात्रा भी अलग हो सकती है। इसलिए अपने बच्चे की भूख का अंदाजा लगाने की कोशिश करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या शिशु को दूध पिलाने के लिए जगाना सही है? जानें कब जगाएं और कब नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 20, 2024 13:37 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 20, 2024 15:00 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content