Expert

लंबे समय तक खाली पेट न करें नीम की पत्तियों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Khali Pet Neem Ke Patte Khane Se Kya Hota Hai: लंबे समय तक खाली पेट नीम के पत्तों का सेवन किया जाना सही नहीं है। इसका लिवर और किडनी पर असर पड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय तक खाली पेट न करें नीम की पत्तियों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान


Side Effects Of Eating Neem Leaves On Empty Stomach In Hindi: नीम की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे, कुछ लोग नीम की पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर, उस पानी को ठंडा करके नहाते हैं। इससे संक्रमण, स्किन रैशेज, दाने आदि होने का जोखिम कम हो जाता है। इसी तरह, कुछ लोग नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं। कहते हैं, नीम की पत्तियों का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां पूरी तरह दूर हो जाती हैं। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो रोजाना खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं यानी उसका सेवन करते हैं। निश्चित रूप से ऐसा किया जाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जब आप लंबे समय तक इसका सेवन करत हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है? जी, हां! ऐसा होता है। आइए, आगे जानते हैं कि अगर आप लंबे समय तक खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन (Khali Pet Neem Ke Patte Khane Se Kya Hota Hai) करते हैं, तो इससे किस तरह के नुकसान होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस बारे में हमने दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. आरपी पराशर से

लंबे समय तक खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने के नुकसान- Khali Pet Neem Ke Patte Khane Ke Nuksan

Side Effects Of Eating Neem Leaves On Empty Stomach

विशेषज्ञों की मानें, तो एक दिन में 4 से 5 नीम के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसका कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं। लेकिन, जैसा कि आप जानते हैं कि अति किसी भी चीज के लिए अच्छी नहीं होती है। एसा ही नीम के पत्तों के अतिरिक्त के सेवन के साथ भी है। विशषज्ञों की सलाह है कि लगातार 10 सप्ताह तक 4 से 5 नीम के पत्तों का सेवन किया जाना लाभकारी होता है। अगर आप कई महीनों तक इसे जारी रखते हैं, तो इससे आपकी किडनी और लिवर फंक्शन इफेक्टेड हो सकते हैं। जाहिर है, जब किडनी और लिवर प्रभावित होंगे, तो इसका निगेटिव असर आपके पूरे बॉडी पर देखने को मिल सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसलिए कोशिश करें कि लंबे समय तक खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने से पहले बरतें जरूरी सावधानी

खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। यह हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसके बावजूद, इससे जुड़े कुछ सावधानियां बरती जानी चाहिए, जैसे-

  • छोटे बच्चों को कभी भी लंबे समय तक खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने के लिए न दें। इससे उन्हें उल्टी, डायरिया और पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • प्रेग्नेंसी में भी नीम के पत्तों का, नीम के तेल और नीम की छाल से दूर रहना चाहिए। हालांकि, इन दिनों जिस भी चीज का सेवन करना है, बेहतर होगा कि आप इस संबंध में अपने डॉक्टर की सलाह लें।
  • अगर किसी भी तरह का ऑटो इम्यून डिजीज है, तो बेहतर होगा कि आप नीम के पत्तों का सेवन करने से बचें। दरअसल, नीम इम्यून सिस्टम को ज्यादा एक्टिव कर देता है। ऐसे में कई बार ऑटो इम्यून डिजीज के लक्षण तेजी से उभरने लगते हैं। यह कंडीशन मरीज के लिए सही नहीं होती है।
  • हालांकि, डायबिटीज के मरीज नीम के पत्तों का सेवन अपने ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने के लिए करते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि अगर आपका ब्लड शुगर पहले से ही लो है, तो बेहतर है कि लंबे समय तक खाली पेट नीम के पत्तों का सेवन करने से बचें। इससे ब्लड शुगर डाउन हो सकता है और आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

सूखा या ताजा नारियल: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version