भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल 20 दिनों पहले डेंगू का शिकार हुए थे। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी प्लेटलेट्स में गिरावट आई थी। उनकी प्लेटलेट्स 70 हजार तक पहुंच गई थी। हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 खेलने के दौरान शुभमन ने खुलासा किया है कि डेंगू होने के बाद से अब तक उनका वजन 6 किलो कम हो चुका है।
6 किलो कम हुआ वजन
24 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन ने बताया कि डेंगू होने के कारण वे टीम के लिए 2 मैच नहीं खेल पाए थे। डेंगू होने पर वे काफी परेशान हुए थे। उन्होंने बताया कि इंफेक्शन होने के बाद अभी तक उनका वजन 6 किलो घट चुका है। नीदरलैंड के दूसरे मैच की प्रेक्टिस के दौरान उन्हें डेंगू के लक्षण नजर आने लगे थे। शुभमन इस साल पहली बार वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- डेंगू बुखार क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
वर्ल्ड कप के लिए थे काफी उत्सुक
आईसीसी से हुए एक बातचीत के दौरान शुभमन ने बताया कि वे इस बार वर्ल्ड कप खेलने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन डेंगू के चलते उन्हें 2 मैचों से दूर रहना पड़ा था। वे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, शुभमन को 9 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जिसके बाद कुछ समय तक होटल में उनका इलाज किया गया था।
डेंगू होने पर क्या करना चाहिए?
- डेंगू होने पर प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे पहले डाइट में सुधार करें। इसके लिए पपीते के पत्तों के साथ ही फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, फलों का रस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
- डेंगू होने पर खुद ही इलाज करने के बजाय पहले चिकित्सक की राय लें।
- इसके लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें साथ ही चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन करें।