Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: मानसून का सीजन चल रहा है। मानसून भले ही गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन इस मौसम में लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। मानसून में सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर इंफेक्शन तक की समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल फीवर होना बेहद आम है। वायरल फीवर लोगों के बीच तेजी से फैलता है। वायरल की वजह से अक्सर लोगों को बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान और अनिद्रा जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। जब लोगों को वायरल होता है, तो अक्सर कहा जाता है कि वायरल में नहाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे बुखार तेज हो सकता है। कुछ लोग वायरल होने पर बिस्तर में लेट जाते हैं और पूरे दिन नहाते नहीं है। लेकिन क्या सच में वायरल होने पर नहाना नहीं चाहिए? आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं वायरल में नहाना चाहिए या नहीं-
वायरल में नहाना चाहिए या नहीं?- Should You Bath in Viral or Not in Hindi
डॉ. रमन कुमार बताते हैं, बुखार आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। बुखार में ठंड महसूस होती है। ऐसे में अक्सर लोग चादर ओढ़कर लेट जाते हैं। बुखार या सर्दी-जुखाम होने पर अक्सर लोग नहाना छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि बुखार में नहाना नहीं चाहिए। लेकिन आपको बुखार में भी जरूर नहाना चाहिए। इससे आपको फ्रेश महसूस होगा और आलस दूर होगा। साथ ही, बैक्टीरिया और वायरल के बढ़ने की संभावना भी कम हो जाती है। इसलिए अगर आपको वायरल फीवर भी हुआ है, तो दिन में एक बार जरूर नहाएं।
इसे भी पढ़ें- वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी खांसी-जुकाम से हैं परेशान? डॉक्टर से इसके जानें इसका कारण और इलाज
बुखार में कैसे पानी से नहाना चाहिए?
बुखार होने पर आपको ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। वायरल में आप हल्के गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। इससे शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद मिलेगी। इस दौरान आपको ठंडे या बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आपको वायरल हो रहा है, तो गुनगुने पानी से रोजाना जरूर नहाएं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
वायरल फीवर से बचने के तरीके
- वायरल फीवर से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं। या हाथों को सेनेटाइज करें।
- इससे बचने के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- वायरल पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- वायरल फीवर से बचने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करें। इसके लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।
अगर आपको भी वायरल फीवर है, तो नियमित सफाई का ध्यान जरूर रखें। इसके लिए नियमित रूप से नहाएं और स्वस्थ रहें।