Can We Eat Cucumber In Winter Season: खाने के साथ सलाद लेने से खाने का स्वाद चार गुना बढ़ जाता है। कच्ची सब्जियों में फाइबर अधिक होता है, जिससे खाने के साथ इनका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। वहीं कई लोग सलाद में खीरे का सेवन रोज करते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पाचन स्वस्थ बनाने यह एक अच्छा विकल्प है। लेकिन क्या सर्दियों में खीरे का सेवन करना चाहिए? क्या इसके सेवन से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।
क्या सर्दियों में खीरा खाना चाहिए- Should We Eat Cucumber In Winter?
सर्दियों के दौरान गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जिससे शरीर में गरमाहट बनी रहे। लेकिन खीरे की तासीर ठंडी होती है, जिससे इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। जिन लोगों को खांसी-जुकाम रहता है या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें सर्दियों में खीरा नहीं खाना चाहिए। लेकिन अगर किसी को खीरा खाने की आदत है, तो दोपहर के दौरान इसका सेवन किया जा सकता है। इस दौरान वातावरण का तापमान नॉर्मल होता है, जिससे खीरा खाने से सेहत को नुकसान नहीं होगा।
लेकिन अगर आप सर्दियों में ज्यादा खीरा खाते हैं, तो इससे आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़े- सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी
सर्दियों में ज्यादा खीरा खाने के नुकसान- Side Effects of Consuming Excessive Cucumber In Winter
पाचन से जुड़ी समस्याएं
अगर सर्दियों में खीरे का सेवन किया जाए, तो यह पाचन की समस्याओं का कारण बन सकता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है, साथ ही इसमें कुकुर्बिटाइन्स नामक कंपाउंड जाता है। ये चीजें पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसके कारण पेट दर्द, एसिडिटी और कब्ज की समस्या होती रहती है।
खांसी-जुकाम की समस्या
सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिस कारण हम बार-बार होते रहते हैं। ऐसे में अगर खीरे का सेवन किया जाए, तो इससे खांसी, जुकाम या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती है।
इसे भी पढ़े- सर्दियों में सुबह उठकर खाएं ये 6 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेंगे हेल्दी
शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ता
खीरे में मौजूद कुकुर्बिटाइन्स शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसके कारण लिवर, किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है, इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से बात करें।