शिल्पा शेट्टी ने एब्स वर्कआउट करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इसके फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे एब्स वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शिल्पा शेट्टी ने एब्स वर्कआउट करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इसके फायदे

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। आज के समय में लोग टोंड मसल्स और एब्स बनाने के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, लेकिन एब्स बनाने के लिए आप घर पर रहकर भी वर्कआउट कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे एब्स वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने इसे मंडे मोटिवेशन और 'एब्स ऑफ स्टील की रेसिपी बताया।   

45 सेकेंड तक करें एक्सरसाइज 

शिल्पा ने वीडियो के जरिए फैंस को एब्स बनाने की एक्सरसाइज के बारे में बताया। उन्होंने इन एक्सरसाइज के कई सेट्स किए और कहा कि आपको इन सभी एक्सरसाइज को कम से कम 45 सेकेंड तक करना है। यही नहीं अगर आप एब्स बनाना चाहते हैं और बॉडी को टोंड रखना चाहते हैं तो इसके लिए इनके 4 सेट्स भी लगाएं। यह एक्सरसाइज आपके एबडोमिनल मसल्स को टारगेट कर एब्स को निकालने में मदद करती हैं। 

इसे भी पढ़ें - एब्स बनाने के लिए इस तरह की डाइट को करें फॉलों, जानें कैसे बनाएं एब्स

एब्स वर्कआउट के फायदे

एब्स एक्सरसाइज करना न सिर्फ एब्स को निकालने और उसे बेहतर करने में फायदेमंद होती हैं। इसे करने से अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट आसानी से पिघलता है। इस वर्कआउट को करने से शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है साथ ही कंधे, कूल्हे और पीठ की जकड़न भी कम होती है। यही नहीं नियमित रूप से इस वर्कआउट को करने से पोश्चर में भी सुधार होता है साथ ही साथ पेल्विक एरिया और रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। 

shipla

एब्स बनाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? 

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने योबिक्स वर्कआउट की फाउंडर और फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा (Yobics Workout Founder and Fitness Trainer Dr. Kavita Nalva) से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एब्स बनाने के लिए आप क्रंच एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह पेट के लिए बहुत अच्छा वार्मअप है, जो एब्स बनाने में मददगार होता है। इसके अलांवा आप लेग रेज एक्सरसाइज, वर्टिकल लेग क्रंच एक्सरसाइज या फिर सिट अप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। यह सभी एब्स बनाने में काफी फायदेमंद साबित होती हैं।

Read Next

Water Toxicity: महिला ने 20 मिनट में पिया 2 लीटर पानी, वॉटर टॉक्सिसिटी से हुई मौत

Disclaimer