आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई तरह के उपायों को अपना और आजमा रहा है। युवाओं में सिक्स पैक एब्स बनाने को लेकर उत्साह देखने को मिलता है। घंटों जिम में पसीना बहते युवा आज बॉडी को शेप में रखने के लिए नियमित रूप से प्रयासरत हैं। पेट में एब्स के लिए युवा कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन एब्स बनाने के लिए एक्सरसाइज करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी ही सही डाइट लेना। कई आहार मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के साथ ही फैट को तेजी से कम करने में भी सहायक होते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट गरिमा के अनुसार जानते हैं कि किस तरह की डाइट को फॉलो कर आप अपने एब्स को बेहतर बना सकते हैं।
एब्स के लिए आपको किस तरह की डाइट लेनी चाहिए
एब्स को बनाने में आपका आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एब्स को बनाने के लिए आपको अपने आहार में पौष्टिक और संतुलित चीजों को शामिल करना चाहिए। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, स्वस्थ वसा (हेल्दी फैट) और उच्च प्रोटीन वाली चीजों को खाने से एब्स तेजी से बनते हैं।
इसे भी पढ़ें : पहली बार जा रहे हैं जिम तो शुरुआत में करें ये 5 एक्सरसाइज
एब्स बनाने के लिए किस तरह की डाइट लेना आवश्यक
जिम जाकर आप अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकते है। साथ ही एब्स को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी डाइट पर भी फोकस करना होगा। आगे हम आपको ऐसे कुछ आहार बताने जा रहे हैं जिनको आप एब्स बनाने के दौरान डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सब्जियां और फलों का करें सेवन
फलों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स व फाइबर आदि तत्व होने के साथ ही कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से आप तेजी से वजन को कम करते हैं। इसके साथ ही सब्जियां और फल आपके एब्स को बनाने में भी सहायक होते हैं। इसमें आप बिन्स और मटर को भी शामिल कर सकते हैं।
साबुत अनाज को डाइट में करें शामिल
साबुत अनाज में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। साबुत अनाज वजन को कम करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं। इस तरह का अनाज आपकी भूख को नियंत्रित करता है और आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है।
नट्स और बीज का सेवन करें
नट्स और बीज फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का उच्च स्रोत माने जाते हैं। ये सभी एब्स को बनाने का काम करते हैं। देखा गया है कि रोजाना बादाम, अखरोट, चिया के बीज आहार में शामिल करने से एब्स तेजी से बनते हैं।
इसे भी पढ़ें : गठीली बॉडी की चाह है तो जिम जाने से पहले इन 7 चीजों को खाकर करें वर्कआउट की शुरूआत
इसके अलावा आपको किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए?
- ब्रोकली सर्दियों में आसानी से मिल जाती है। इससे फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।
- दालचीनी इंसुलिन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और वजन को कम करती है।
- मशरूम आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। ये एक हाई कैलोरी फूड है।
- सेब में पॉलीफेनोल ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फैट को दूर करने का काम करता है।
- ओट्स में फाइबर और कॉर्बोहाइडेट उच्च मात्रा में होता है।
- ग्रीन वजन को तेजी से कम करती है।
एब्स बनाने के लिए क्या करें
यदि आप जिम में एब्स बनाते हैं तो आपको निम्न तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- रिवर्स क्रंच
- प्लांक एक्सरसाइज
- साइकलिंग करना
- वेट लिफ्टिंग
- बेंट लेग नी रेंज (पेट की एक्सरसाइज)