सर्दियों में जरूर खाएं तिल, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Sesame Seeds Benefits In Winters: तिल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में जरूर खाएं तिल, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे


आमतौर पर सभी घरों में तिल का इस्तेमाल तरह-तरह के व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। कई लोग खाना बनाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं।   सर्दियां आते ही घरों में तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं। तिल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तिल दो तरह के होते हैं - सफेद तिल और काला तिल। ये दोनों ही तरह के तिल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तिल में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, ओमेगा 6, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में तिल खाने से शरीर में  गर्मी आती है और सेहत को कई लाभ मिलते हैं। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में तिल खाने के फायदे (Sardiyo me til khane ke fayde) -  

सर्दियों में तिल खाने के फायदे - Sesame Seeds Benefits In Winters 

सर्दियों में तिल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं -

हड्डियां मजबूत बनती हैं

सर्दियों के मौसम में गठिया की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, तिल का सेवन करने से गठिया के मरीजों की तकलीफ कम हो सकती है। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तिल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। तिल में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं शलजम, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए तिल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, तिल में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। सर्दियों में तिल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई बीपी के मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद तिल का सेवन कर सकते हैं।  

Sesame-Seeds

दिमाग के लिए फायदेमंद 

तिल का सेवन हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तिल में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग की ताकत बढ़ाते हैं। सर्दियों में रोजाना तिल का सेवन करने से याददाश्त कमजोर नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

सर्दियों में तिल का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। तिल का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तिल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। तिल में सेसमिन और सेसमोलिन नामक तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। तिल का सेवन करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।  

नींद अच्छी आती है

कई लोगों को सर्दियों में अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। तिल का सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, तिल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, तिल का सेवन करने से तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रोज केसर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे

Sesame Seeds Benefits In Winters: तिल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषण तत्वों से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। हालांकि, तिल का ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। तिल का ज्यादा सेवन करने से खुजली या रैशेज की समस्या हो सकती है। इसलिए, तिल का सेवन हमेशा लिमिट में ही करना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में अंडे खाने से मिलते कई गजब के फायदे, कई बीमारियों से होता है बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version