
Seeds Paste for Face Glow in Hindi: अपने चेहरे की खूबसूरती में निखार लाने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीकों को आजमाते हैं। कोई इसके लिए मेकअप का सहारा लेता है, तो कोई परफेक्ट स्किन केयर रूटीन को फॉलो करता है। वहीं, कई लोग तो इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि स्किन में निखार लाने के लिए आप घर पर मौजूद चीजों का भी उपयोग कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर घर पर मौजूद ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनसे स्किन में निखार (Glowing Skin Tips in Hindi) आ सकता है। दरअसल, आप किचन में मौजूद कुछ खास तरह के बीजों का पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आप अलसी, चिया, जीरा, सौंफ और मेथी के बीजों का उपयोग कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इन बीजों से चेहरे पर निखार कैसे लगाएं?
1. चेहरे के लिए अलसी के बीज- Flax Seeds for Face Skin
आप अपने चेहरे पर अलसी के बीजों का पेस्ट लगा सकते हैं। अलसी चेहरे से झुर्रियों और महीन रेखाओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही अलसी के बीजों से स्किन में कसावट आती है। स्किन निखरी और खूबसूरत नजर आने लगती है। इसके लिए आप अलसी के बीजों का पाउडर बना लें। अब 2 चम्मच अलसी के बीजों का पाउडर लें। इसमें एलोवेरा जेल, शहद, गुलाब जल डालें। अब इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसके बाद आप अलसी के बीजों के पेस्ट (Flax Seeds Paste) को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप सप्ताह में एक बार अलसी के बीजों का पेस्ट अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ड्राई स्किन पर लगाएं घर में बने ये 5 फेस पैक, मुलायम-सॉफ्ट बनेगी स्किन
2. चेहरे के लिए मेथी दाना- fenugreek seeds for face
आप अपने चेहरे पर मेथी दानों का पेस्ट भी लगा सकते हैं। मेथी दानों का पेस्ट लगाने से मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मेथी दाने डार्क सर्कल्स, डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स को भी रिमूव करने में मदद कर सकते हैं। स्किन पर ग्लो लाने के लिए भी आप मेथी दानों से बना पेस्ट अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप रातभर मेथी दानों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब मेथी दाना पेस्ट (Fenugreek Seeds paste) को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आप मेथी दाने (Methi Dana for Face in Hindi) का उपयोग स्क्रबर, फेस मास्क या फिर टोनर के रूप में भी कर सकते हैं।
3. चेहरे के लिए चिया सीड्स- Chia Seeds for Face Skin
चिया सीड्स के पेस्ट को भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन फ्री रेडिकल्स की समस्या से दूर रहती है। साथ ही डैमेज स्किन भी रिपेयर होती है। इसके लिए आप चिया सीड्स लें। इसमें नारियल का तेल और नींबू का रस मिला लें। अब इन सभी चीजों को 20 मिनट के लिए बाउल में रखकर छोड़ दें। इसके बाद जब इसका जेल बन जाएं, तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे स्किन टैनिंग से बचेगी, साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
4. चेहरे के लिए सौंफ के बीज- fennel seeds for face skin
सौंफ को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए भी सौंफ के बीजों का उपयोग कर सकते हैं। सौंफ में एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन से बचाव होता है। साथ ही मुहांसों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप सौंफ के बीज पीस लें। इसमें दही और शहद मिलाएं। इसके बाद सौंफ के बीज का पेस्ट अपने चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे का ताजे पानी से धो लें। इससे स्किन में निखार आएगा, स्किन की रेडनेस भी कम होगी।
इसे भी पढ़ें- Night Face Pack: त्वचा की रंगत निखारने के लिए रोज रात को चेहरे लगाएं ये 4 तरह के फेस पैक
5. चेहरे के लिए जीरा- Cumin Seeds for Face Skin
जीरा का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो अपने चेहरे का ग्लो (Jeera for Face) बढ़ाने के लिए भी जीरा का उपयोग कर सकते हैं। जीरा एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ड्राई स्किन, डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होते हैं। जीरा चेहरे की सूजन को कम कर सकता है और चेहरे पर निखार लाता है। इसके लिए आप जीरा को पीस लें। इसमें बादाम का तेल मिलाएं और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें।