नए DNA टेस्ट के जरिए लगाया जा सकेगा कैंसर के शुरुआती स्टेज का पता, वैज्ञानिकों ने खोजा यह नायाब तरीका

वैज्ञानिकों ने एक स्टडी के माध्यम से नए डीएनए टेस्ट के जरिए कैंसर की पहचान करने का दावा किया है। आइये विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
नए DNA टेस्ट के जरिए लगाया जा सकेगा कैंसर के शुरुआती स्टेज का पता, वैज्ञानिकों ने खोजा यह नायाब तरीका


कैंसर एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। हर साल सैकड़ों की संख्या में लोग इस बीमारी के चलते जान गंवाते हैं। अगर शुरुआत में इसके लक्षणों का पता चल जाए तो कुछ हद तक इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कैंसर की पहचान करने के लिए एक नायाब तरीके की खोज की है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक स्टडी के माध्यम से नए डीएनए टेस्ट के जरिए कैंसर की पहचान करने का दावा किया है। आइये विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में। 

क्या कहती है स्टडी? 

स्टडी के शोधकर्ताओं ने नए DNA के माध्यम से कैंसर के शुरुआती 18 स्टेजों की पहचान करने का दावा किया है। इस नए टेस्ट के बाद इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को आसानी से पहचाना जा सकेगा। इस स्टडी के तहत 440 लोगों के ब्लड प्लाजमा के सैंपल लिए गए, जिससे 18 तरह के कैंसर की पहचान हो सकी। इसमें प्लाजमा देने वाले कुछ हेल्दी डोनर्स भी शामिल थे। शोधकर्ताओं की मानें तो इस डीएनए टेस्ट को करने से कैंसर की पहचान सामान्य समय से थोड़ा पहले हो सकेगी। 

इसे भी पढ़ें- कैंसर के अलावा इन कारणों से भी बढ़ सकता है PSA लेवल, जानें कारण

cancer

कैंसर के शुरुआती लक्षण 

  • कैंसर के शुरुआती लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आगे चलकर यह लास्ट स्टेज का रूप ले सकते हैं। 
  • कैंसर के शुरुआत में शरीर में गांठ बनती है, जिसका आकार धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। 
  • लंबे समय तक खांसी आना या फिर खांसते समय खून आना भी इसका एक शुरुआती लक्षण माना जाता है। 
  • इस बीमारी की शुरुआत में पेशाब से खून आने जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। 

कैंसर से बचने के तरीके 

  • कैंसर से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। 
  • इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम और वर्कआउट करें साथ ही शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। 
  • कैंसर से बचने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए आप एंटीऑक्सीडेट्स से भरपूर डाइट ले सकते हैं। 
  • कैंसर से बचाव करने के लिए धूम्रपान और शराब पीने से परहेज करें।

Read Next

प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने पर शरीर में घुलते हैं लाखों कण, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer