एक्सरसाइज करके कुछ लोगों का वजन तेजी से घटता है और कुछ लोगों का धीरे- वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा क्यों होता है

एक्सरसाइज के जरिए कुछ लोग तेजी से वजन घटा लेते हैं तो कुछ लोगों का वजन धीरे घटता है। इसपर हुई स्टडी में वैज्ञानिकों ने इसका कारण पता लगाया है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज करके कुछ लोगों का वजन तेजी से घटता है और कुछ लोगों का धीरे- वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा क्यों होता है

आजकल के खराब लाइफस्टाइल को निरंतरता के साथ फॉलो करने से लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसे कम करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। वजन घटाना आजकल एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि, एक्सरसाइज करने से कुछ लोगों का वजन तेजी से घटता है तो वहीं कुछ का वजन धीमी रफ्तार से घटता है। जर्नल मॉलिक्यूलर मेटाबॉलिज्म (Journal Molecular Metabolism) में छपी एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने इसके कारणों का पता लगाया है। 

क्या कहती है स्टडी? 

कोब यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई इस रिसर्च के मुताबिक यह सच है कि एक्सरसाइज के जरिए कुछ लोग तेजी से वजन घटा लेते हैं तो कुछ लोगों का वजन धीरे घटता है। इसके पीछे कई बार शरीर के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने वाले प्रोटीन PGC-1α जिम्मेदार हो सकते हैं। यह प्रोटीन अगर शरीर में एक्टिव हैं तो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को बेहतर करके कम समय में ही वजन घटा सकते हैं। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो यह प्रोटीन स्केलेटन मसल्स में एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है। 

तेजी से वजन घटाना कितना सुरक्षित? 

  • कई बार तेजी से वजन घटाने के लिए लोग फैट कटिंग टैबलेट तो कभी सर्जरी का सहारा लेते हैं। जल्दी वजन घटाने की यह ट्रिक कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। 
  • जल्दी वजन घटाने से कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। 
  • जल्दी या तेजी से वजन घटाने के चलते कई बार मसल लॉस की भी समस्या हो सकती है। 
  • इससे आपकी त्वचा की रंगत और निखार भी कम हो सकता है। 

वजन घटाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? 

  • वजन घटाने के लिए आपको कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए। 
  • इसके लिए आप एरोबिक, स्विमिंग और बर्पी जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  • अगर आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है तो वजन घटाने के लिए ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा पुश-अप्स, पुल-अप्स और स्क्वैट्स कर सकते हैं। 

Read Next

औरंगाबाद में जुंबा सेशन के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से हुई शख्स की मौत, जुंबा करते समय बरतें ये सावधानियां

Disclaimer