Doctor Verified

क्‍या सैलून में हेयर वॉश करवाना सुरक्ष‍ित है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

सैलून में हेयर वॉश करवाना रिलैक्सिंग लगता है, लेकिन क्या ये बालों के लिए सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट्स की राय क‍ि कैसे हाइजीन, सही शैंपू और पानी का तापमान आपकी स्कैल्प हेल्थ को प्रभावित करते हैं और किन बातों का ध्यान रखकर सैलून हेयर वॉश को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या सैलून में हेयर वॉश करवाना सुरक्ष‍ित है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

आज के समय में लोग घर के बजाय सैलून में जाकर हेयर वॉश करवाना पसंद करते हैं। यह भी सेल्‍फ-केयर का एक ह‍िस्‍सा बन गया है। लोगों को सैलून में मसाज और प्रोफेशनल प्रोडक्‍ट्स की मदद से हेयर वॉश करवाना अच्‍छा लगता है। इससे वे र‍िलैक्‍स महसूस करते हैं। कई लोग ऐसा मानते हैं क‍ि सैलून में हेयर वॉश करवाना ज्‍यादा अच्‍छा है क्‍योंंक‍ि इससे स्‍कैल्‍प की डीप क्‍लीन‍िंग हो जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें लगता है क‍ि सैलून में हेयर वॉश नहीं करवाना चाह‍िए। इस लेख में एक्‍सपर्ट की मदद से समझते हैं क‍ि क्‍या वाकई सैलून में हेयर वॉश करवाना सुरक्ष‍ित है या नहीं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Atula Gupta, Chief Dermatologist and Medical Director, Skinaid Clinic, Gurgaon से बात की।


इस पेज पर:-


सैलून में हेयर वॉश करवाना सुरक्षि‍त है?- Is Salon Hair Wash Is Safe Or Not

salon-wash-is-safe-or-not

Dr. Atula Gupta ने बताया क‍ि सैलून में हेयर वॉश करवाना सुरक्ष‍ित है। आप अपनी सुव‍िधा के अनुसार सैलून में हेयर वॉश करवा सकते हैं, लेक‍िन इससे पहले कुछ जरूरी बातों पर गौर करने की जरूरत है। सैलून में इस्‍तेमाल क‍िए जाने वाले शैंपू और कंडीशनर पर ध्‍यान दें क्‍योंक‍ि ये केम‍िकल-बेस्‍ड हो सकते हैं, जि‍नका रेगुलर इस्‍तेमाल से बाल डैमेज हो सकते हैं। यह भी चेक करें क‍ि सैलून में इस्‍तेमाल क‍िए गए ब्रश, टॉवेल और वॉश बेस‍िन को अच्‍छी तरह से साफ क‍िया गया हो ताक‍ि फंगल या बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन का खतरा न बढ़ जाए। Dr. Atula Gupta ने बताया क‍ि न‍िष्‍कर्ष यह है क‍ि सैलून में हेयर वॉश तभी सुरक्ष‍ित है जब वहां हेयर वॉश के ल‍िए सही प्रोडक्‍ट्स और हाइजीन का ख्‍याल रखा जाए।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई ड्राई स्कैल्प में बार-बार हेयर वाश करना नुकसानदायक होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

सैलून में मसाज करवाने से पहले इन बातों का ध्‍याल रखें- Points To Remember Before Going For Salon Hair Wash

  • सैलून में इस्‍तेमाल होने वाली चीजें जैसे ब्रश या टॉवेल साफ और ड‍िसइंफेक्‍टेड होना चाह‍िए।
  • हमेशा नया या स्‍टरलाइज्‍ड चीजों से ही हेयर वॉश क‍िया जाना चाह‍िए।
  • स्‍कैल्‍प सेंस‍िट‍िव है, तो सल्‍फेट फ्री या हर्बल शैंपू चुनें।
  • सैलून में हेयर वॉश करवाने से पहले उन्‍हें हेयर कंडीशन के बारे में जानकारी दें।
  • सैलून में हेयर वॉश करवाने के दौरान पानी के तापमान का भी ध्‍यान रखें, गुनगुने या सामान्‍य तापमान वाले पानी से ही हेयर वॉश करवाएं, ज्‍यादा गर्म पानी के इस्‍तेमाल से बचें।
  • हर हफ्ते सैलून में हेयर वॉश करवाना जरूरी नहीं है। महीने में 1 या 2 बार सैलून हेयर वॉश करवा सकते हैं। सैलून प्रोडक्‍ट्स के ज्‍यादा इस्‍तेमाल से भी बालों में ड्राईनेस आ जाती है।

न‍िष्‍कर्ष:

सैलून में हेयर वॉश कराना सुरक्ष‍ित है, लेक‍िन हाइजीन का ख्‍याल रखना भी जरूरी है क्‍योंक‍ि सैलून में इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है ऐसे में ध्‍यान दें क‍ि बालों के ल‍िए सही प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल हो और हाइजीन का ख्‍याल रखा जा रहा हो।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • सैलून हेयर वॉश बेहतर क्यों है?

    सैलून में अच्‍छे प्रोडक्‍ट्स के साथ हेयर वॉश क‍िया जाता है साथ ही स्‍कैल्‍प की डीप क्‍लींज‍िंग भी हो जाती है। इससे बालों में नेचुरल शाइन आती है, बाल स्‍मूद रहते हैं और बालों की वॉल्‍यूम बढ़ती है।
  • हेयर वॉश कितने दिन में करना चाहिए?

    सामान्य स्कैल्प के लिए हर 2-3 दिन में बाल धो सकते हैं। ऑयली स्कैल्प वालों को एक दिन छोड़कर वॉश करना चाहिए, जबकि ड्राई स्कैल्प के लिए हफ्ते में 2 बार हेयर वॉश करना काफी है।
  • हेयर वॉश करने का सही तरीका क्या है?

    पहले गुनगुने पानी से बालों को गीला करें, फिर कम मात्रा में शैंपू लेकर हल्के हाथों से स्कैल्प मसाज करें। अच्छी तरह झाग बनाएं और ठंडे पानी से रिंस करें। अंत में हल्का कंडीशनर लगाकर सॉफ्ट टॉवेल से सुखाएं।

 

 

 

Read Next

क्या ज्यादा नमक खाने से बढ़ता है हेयरफॉल? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 23, 2025 07:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS