योगी सदगुरु वासुदेव जग्गी स्वस्थ रहने के लिए बेहद साधारण खाना खाते हैं। उनका मानना है कि खान-पान का हमारी शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सदगुरु अपने दिन की शुरुआत हेल्दी चीजें खाने के साथ ही करते हैं। वे साधारण और साप्तविक खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वे नाश्ते से लेकर डिनर तक ऐसा खाना खाते हैं, जो उन्हें पूरा दिन उर्जावान बनाए रखता है।
सदगुरु की वेट लॉस डाइट
सदगुरु वजन घटाने के लिए खीरा खाना पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे दिल को स्वस्थ रखने के साथ वजन घटाने के लिए खीरे का सेवन करते हैं। इसे खाना पानी पीने से भी ज्यादा फायदेमंद और जरूरी होता है। यह वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ ही साथ शरीर में पीएच का स्तर भी संतुलित रहता है। सदगुरु के मुताबिक पतले रहने या फिर वजन घटाने के लिए आप खीरे को बेझिझक अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें केले से बनी ये 5 आसान रेसिपी, तेजी से होगा वेट लॉस
View this post on Instagram
वजन घटाने के लिए कैसे खाएं खीरा?
वजन घटाने के लिए आप खीरे का कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को टुकड़ों में काटकर उसमें नींबू और काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप घर में खीरे का जूस भी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप खीरे में अन्य सब्जियां मिलाकर इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। इससे शरीर को पोषक तत्व मिलने के साथ ही वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है।
सदगुरु का डाइट प्लान
सदगुरु दिन की शुरुआत अक्सर गुनगुने पानी के साथ हल्दी और नीम की गोली खाकर करते हैं। यही नहीं नाश्ते में वे मूंगफली, खीरा और स्प्राउट्स आदि खाना पसंद करते हैं। वहीं दोपहर के खाने में वे ताजे फल, हरी सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर अन्य आहार खाना अधिक पसंद करते हैं। सदगुरु का मानना है कि ऐसे आहार खाना आपको लंबे समय तक उर्जावान बनाए रख सकता है। वे रात में ज्यादा भोजन करने से बचते हैं इसलिए ऐसे में वे बेहद हल्के आहार ही लेते हैं।