प्रेगनेंसी में ही नहीं, बल्कि डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें कब्ज सबसे आम है। जी हां, अधिकतर महिलाओं को डिलीवरी के बाद कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं को मल त्याग में दिक्कत होती है या कई बार पेट दर्द भी महसूस हो सकता है। ऐसे में महिलाएं कई तरह की दवाइयां लेना शुरू कर देती है। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कब्ज से राहत पा सकती हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं, डिलीवरी के बाद के कब्ज को दूर करने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं।
फाइबर रिच डाइट लें
अगर आपको डिलीवरी के बाद कब्ज बन रही है, तो इसके लिए आप अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल कर सकती हैं। फाइबर भोजन को पचाने में आंतों की मदद करता है, इससे मल नरम बनता है और मल त्याग में आसानी होती है। एवोकाडो, राजमा, ब्रोकली, बींस, काले सेम और बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में आप इन फूड्स का नियमित रूप से सेवन कर सकती हैं।
कब्ज में शहद का सेवन
अगर आपको डिलीवरी के बाद अकसर ही कब्ज रहती है, तो ऐसे में शहद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगने पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। रोज इस तरह से शहद लेने से कब्ज में फायदा मिल सकता है। रात में शहद लेने से सुबह आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा।
इसे भी पढें- क्या आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान? यहां जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव
खूब पानी पिएं
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। कब्ज बनने पर भी पानी का सेवन करना जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। पानी पीने से मल नरम बनता है और मल आसानी से निकल जाता है।
मुनक्के का सेवन करें
हमें बताया जाता है कि मुनक्का शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। मुनक्के में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप हेल्दी डाइट फॉलो करें। साथ ही अनहेल्दी फूड्स को अवॉयड करना चाहिए। इसके लिए आप तला-भुना खाने से परहेज करें। मसालेदार सब्जियां, मैदा पूरी तरह से खाना बंद कर दें। इसके अलावा कब्ज को दूर करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version