मतली-उल्टी की होने पर तुरंत करें शरीर के इस हिस्से में मसाज, ये रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी आपको देगी तुरंत आराम

अगर आपको भी बार-बार मतली की समस्या होती है तो आप रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी की मदद से खुद को राहत पहुंचा सकते हैं, जानें क्या है तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
मतली-उल्टी की होने पर तुरंत करें शरीर के इस हिस्से में मसाज, ये रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी आपको देगी तुरंत आराम

मतली ज्यादातर लोगों के लिए एक आम समस्या है जिसके कारण अक्सर लोग काफी परेशान हो जाते हैं। मतली की समस्या आपको कभी भी और कहीं भी हो सकती है। मतली कई सामान्य और गंभीर समस्याओं का एक बड़ा लक्षण या संकेत है जिसकी मदद से कई स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पता चलता है। लेकिन जरूरी नहीं कि बार-बार मतली आना कोई गंभीर समस्या नहीं बल्कि कुछ सामान्य कारण भी हो सकते हैं। जी हां, आपकी डाइट, जीवनशैली औ शारीरिक गतिविधियों के कारण आपको मतली की शिकायत हो सकती है। इसके लिए आप आमतौर पर कुछ दवाओं या घरेलू तरीकों को अपनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी कई लोगों को इसका असर देखने को नहीं मिलता है। जबकि अब आपको किसी भी तरीके से परेशान होने की जरूरत नहीं है आप बिना किसी दवा या घरेलू तरीके के अपनी मतली की समस्या को ठीक कर सकते हैं। जी हां, आप कुछ मसाज के तरीकों (रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी) की मदद से ही अपनी मतली की समस्या को कम कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। 

nausea

कलाई

मतली एक आम समस्या है जिसके लिए कोई भी व्यक्ति कभी भी परेशान हो सकता है, इसके लिए आपको किसी दवाई की जरूरत नहीं होगी बल्कि आप कलाई पर मसाज कर खुद को मतली से दूर रख सकते हैं। इससे आपकी कलाई के उस बिंदु पर दबाव पड़ता है जो आपकी मतली को शांत कर सकते हैं। 

क्या है तरीका

  • हथेली के ठीक नीचे बिंदु पर आप अपनी उंगलियों से दबाव बनाएं। 
  • आपको ये बिंदु पल्स वाली जगह पर मिल सकती है। 
  • आप उस बिंदु के केंद्र में हड्डियों के बीच दबाव बनाने की कोशिश करें। 
  • ध्यान रहे आप ज्यादा दबाव बनाने से बचें, आपको हल्के हाथ से दबाने की कोशिश करनी है। 
  • इस दौरान आप खुद को शांत कर एक गहरी सांस लें।
  • इस प्रक्रिया को आप 5 से 10 बार जरूर दोहराएं। 

गर्दन

गर्दन के आसपास शरीर की कई जरूरी नसें होती हैं, जिसकी मदद से आप गर्दन पर मसाज कर खुद को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे ही मतली की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी है कि आप गर्दन के पास की नसों पर मसाज करें। 

इसे भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा स्तनपान करने के बाद कर देता है उल्टी ? जानें क्या है इसकी वजह और बचाव के उपाय

क्या है तरीका

  • गर्दन पर मसाज के लिए कॉलरबोन के बीच के बिंदु पर ध्यान लगाएं।
  • एक उंगलियों से अपनी गर्दन के नीचे दबाएं।
  • इस बिंदु को आप करीब 5 मिनट के लिए दबाए रखें।
  • इससे आपको मतली की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

घुटने

घुटने आपको काफी चीजों में राहत प्रदान करने का काम करते हैं, इससे आपको गठिया और अन्य प्रकार के दर्द में राहत भी मिलती है। इतना ही नहीं घुटने पर मौजूद कुछ बिंदु की मदद से आपका तनाव भी कम हो सकता है। ऐसे ही घुटने पर एक बिंदु की मदद से आप मतली की समस्या को भी दूर रख सकते हैं। 

क्या है तरीका

  • घुटने के नीचे की मांसपेशियों को आप अपनी 4 उंगलियों से हल्के दबाव के साथ पकड़ें।
  • घुटने के नीचे पैर की हड्डी पर दबाव डालते हुए आप नीचे की ओर उंगलियों को लेकर जाएं। 
  • आप करीब 5 मिनट तक के लिए घुटने के इस बिंदु पर दबाव बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में दूध पीने पर उल्टी जैसे हो जाता है मन और दूध नहीं होता हजम! 5 उपायों से किसी भी वक्त हजम करें दूध

पैर

पैर के ठीक नीचे आपको मतली को रोकने के लिए बिंदु पर दबाव के साथ मतली को रोकने का एक तरीका होता है। 

क्या है तरीका

  • आप अपने दोनों पैर के अंगूठे के बीच के बिंदु को पकड़ें।
  • इस दौरान ध्यान रहे कि आप दोनों अंगूठे के बिंदु को एक साथ दबाएं।
  • आप इस बिंदु को कुछ सेकेंड के लिए दबाए रखें।

आपको बता दें कि जब आप मतली जैसी स्थिति से परेशान रहते हैं तो इस दौरान जरूरी नहीं कि आपको किसी दवा का सेवन करने की ही जरूरत हो। बल्कि आप बताए गए बिंदु पर दबाव बनाते हुए मसाज करें इससे आप मतली की समस्या को कुछ ही मिनटों में दूर कर सकते हैं। इससे आप न सिर्फ मतली को बल्कि पेट दर्द और कुछ पेट की समस्या को भी कम कर सकते हैं। 

 

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi 

Read Next

कई बार हो चुका है हड्डियों में फ्रैक्चर तो ध्यान रखें ये 5 बातें, प्लास्टर चढ़ने के बाद कभी न करें ये गलतियां

Disclaimer