हर किसी को खूबसूरत और आकर्षक दिखने की चाह होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने से लेकर कई प्रकार के ट्रीटमेंट भी कराते हैं। जिससे त्वचा ग्लोइंग और चमकदार दिखे। इसके लिए कई लोग फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी का भी सहारा लेते हैं। यह एक प्रकार की स्किन थेरेपी है, जो न केवल त्वचा बल्कि सेहत के लिए अन्य भी कई तरीकों से कारगर साबित होती है। फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी कराने से त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है साथ ही साथ कोलेजन भी बूस्ट होता है। आइये स्किन केयर एक्सपर्ट डॉ. शिरीन फातिमा से जानते हैं इसके बारे में।
त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद?
- फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी से त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है साथ ही त्वचा टोंड होती है।
- यह प्रक्रिया त्वचा को डिटॉक्स करने के साथ ही चेहरे को प्राकृतिक रूप से निखारती भी है।
- फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी स्किन टिशु की लेयर को सुधारता है, जिससे झुर्रियों की समस्या से राहत मिलती है।
- यह चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिससे त्वचा पर कसाव आता है।
View this post on Instagram
फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी के अन्य फायदे
- फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी कराने से मेंटल हेल्थ के साथ ही फीजिकल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है।
- इससे सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से राहत मिलती है।
- फेशियल रिफ्लेक्सोलॉजी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के अलावां शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार होता है।
- यह ट्रीटमेंट या फिर थेरेपी कराने से शरीर के हिस्सों का दर्द कम होने के साथ ही साथ एजिंग की प्रक्रिया भी धीमी होती है।
- इस थेरेपी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें - वेलेंटाइन स्पेशल: स्टीम फेशियल कर रही हैं तो पानी में मिलाएं ये 4 हर्ब्स, मिलेगा नेचुरल निखार
फेशियल मसाज करने के फायदे
- फेशियल मसाज करने से चेहरे को कई फायदे मिलते हैं।
- फेशियल मसाज करने से त्वचा पर ग्लो आता है साथ ही एक्ने की समस्या से भी राहत मिलती है।
- इस मसाज को करने से त्वचा का ब्लड फ्लो बढ़ता है साथ ही स्कार टिशु भी मैनेज रहते हैं।
- यह मांसपेशियों का तनाव कम कर उन्हें स्वस्थ रखता है।
- फेशियल मसाज को करने से झुर्रियां कम होने के साथ ही त्वचा टाइट होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version