Why Face Color Darker Than Body Color: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए देखभाल बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार देखभाल के बावजूद हमें रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में यह त्वचा के नेचुरल प्रोसेस का हिस्सा हो सकता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद हमारी स्किन की रंगत शरीर के रंग से अलग होती है। कुछ मामलों में यह टैनिंग का कारण हो सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में यह त्वचा के नेचुरल प्रोसेस पर निर्भर करता है। क्या आप जानते हैं हमारे चेहरे की रंगत शरीर के रंग से अलग क्यों होती है? इस बारे में जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जुश्या सरिन और डॉ अंकुर सरिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें ऐसा क्यों होता है।
चेहरे की रंगत शरीर के रंग से अलग क्यों होती है- Causes of Face Color Darker Than Body
धूप के संपर्क में ज्यादा आना- Contact of Sunlight
जब हम धूप में निकलते हैं तो हमारे चेहरे पर धूप सबसे ज्यादा धूप पड़ती है। शरीर के अन्य हिस्से कपड़े से कवर रहते हैं। लेकिन चेहरे को हम हमेशा कवर नहीं कर पाते हैं। इसके कारण त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। मेलेनिन का प्रोडक्शन ज्यादा होने से यह चेहरे की रंगत को गहरा करने लगता है। इसलिए जितनी देर हम धूप में रहते है, उतना ज्यादा धूप का हमें असर होता है।
कलर सेल्स अलग होने के कारण- Different Color Cells
चेहरे पर शरीर से अलग कलर सेल्स मौजूद होते हैं। यह शरीर से ज्यादा जल्दी मेलेनिन पैदा करने लगते हैं। इसके कारण हमारे फेस की स्किन जल्दी कलर बदलती है। इसलिए कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर भी उसका असर चेहरा पर पहले दिखता है।
इसे भी पढ़ें- अचानक स्किन का कलर बदलना होना नहीं है सामान्य, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
हार्मोनल कारण- Hormonal Reason
चेहरे की रंगत अलग होने के पीछे कुछ हार्मोनल कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी होने से रंगत बदलने लगती है। शरीर में हार्मोन्स असंतुलित होने पर भी चेहरे की रंगत अलग हो सकती है।
त्वचा की देखभाल न करना- Avoid Skin Care
हमारे चेहरे की त्वचा शरीर के मुकाबले ज्यादा सेंसिटिव होती है। कई बार हम अपनी स्किन की देखभाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में चेहरे पर असर सबसे पहले पड़ने लगता है। इसके कारण चेहरे पर मुंहासे, डार्क स्पॉट्स नजर आने लगते हैं। जबकि शरीर की त्वचा की देखभाल न होने पर भी जल्दी असर नहीं नजर आता है।
इसे भी पढ़ें- स्किन का रंग अचानक हो रहा है डार्क? जानें क्या हैं कारण और बचाव के उपाय
लाइफस्टाइल के बदलाव- Lifestyle Changes
लाइफस्टाइल के बदलाव होने पर भी चेहरे की रंगत पर असर पड़ सकता है। अगर आपका खानपान सही नहीं है या आप ज्यादा तनाव लेते हैं। ऐसे में इन सभी चीजों का असर चेहरे पर सबसे पहले नजर आने लगता है। वहीं नींद पूरी न होने से चेहरे पर काले घेरे नजर आने लगते हैं। जबकि हमारे शरीर की त्वचा पर इसका असर नजर नहीं आता है। इसलिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल हेल्दी होना जरूरी माना जाता है।
मेडिकेशन- Medication
अगर आप किसी प्रकार की दवा ले रहे हैं, तो इसके कारण भी आपके चेहरे की रंगत प्रभावित हो सकती है। दवाओं का असर सबसे पहले चेहरे पर नजर आने लगता है। जबकि हमारे बॉडी की स्किन पर इसका असर नजर नहीं आता है।
View this post on Instagram