Skin Problems Related to Liver Disease: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। शरीर में भोजन के पाचन से लेकर विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर बाहर निकालने में लिवर की सबसे अहम भूमिका होती है। लिवर खराब होने पर आपको गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के चलते कई लोगों में लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादातर लोग लिवर में खराबी के लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं, इसकी वजह से सही पर इससे बचाव के लिए जरूरी कदम भी नहीं उठाते हैं। लिवर की बीमारी में आपको कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें सही समय पर पहचानकर आप इसके जोखिम को कम कर सकते हैं। लिवर में खराबी होने पर आपकी स्किन पर भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। स्किन और चेहरे का रंग काला होने भी लिवर की बीमारी का संकेत माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
लिवर की बीमारी के स्किन पर दिखने वाले लक्षण- Skin Problems Related to Liver Disease in Hindi
लिवर से जुड़ी बीमारियों में स्किन पर भी असर पड़ता है। लिवर की बीमारी के शुरुआती लक्षण स्किन पर दिखाई देते हैं। कई बार लोग स्किन की समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। लिवर में खराबी होने पर आपकी स्किन का रंग काला होना शुरू हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं। लिवर की बीमारी में स्किन पर दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं-
इसे भी पढ़ें: लिवर में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानें कारण और बचाव के उपाय
- स्किन का रंग गहरा या काला होना।
- स्किन में खुजली, चकत्ते और जलन होना।
- स्किन पर भूरे या काले रंग के दाने होना।
- नीले रंग के चकत्ते और बैंगनी रंग के चकत्ते।
लिवर को हेल्दी रखने के उपाय- Healthy Liver Tips in Hindi
लिवर में खराबी गलत खानपान और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से होता है। अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन और बहुत अधिक तेल-मसाले वाले भोजन का सेवन करने से आपको यह समस्या हो सकती है। लिवर इन्फेक्शन से बचाव और लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शराब का सेवन सीमित करने, वजन संतुलित रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा लिवर को हेल्दी रखने वाले लो फैट और लो शुगर वाले फूड्स का सेवन भी लिवर की बीमारियों का जोखिम कम करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए शरीर में विटामिन डी, विटामिन ए और विटामिन बी की कमी नहीं होने देना चाहिए। हेल्दी डाइट और जीवनशैली में जरूरी बदलाव करने से आपका लिवर हेल्दी रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)