Expert

हाथ-पैर का दर्द दूर करने वाली प्रक्र‍िया है रिफ्लेक्सोलॉजी, जानें इसके फायदे और विधि

क्‍या हाथ-पैरों में तेज दर्द उठता है? इसे दूर करने के ल‍िए रिफ्लेक्सोलॉजी का सहारा ले सकते हैं। जानते हैं इस प्रक्र‍िया के फायदे और प्रक्र‍िया।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथ-पैर का दर्द दूर करने वाली प्रक्र‍िया है रिफ्लेक्सोलॉजी, जानें इसके फायदे और विधि


What is Reflexology: रिफ्लेक्सोलॉजी को चीन में ची कहा जाता है। यह एक प्रकार की मसाज है ज‍िससे शरीर के दर्द को कम करने में मदद म‍िलती है। इस प्रक्र‍िया में शरीर के विभिन्न अंगों पर प्रेशर देकर स्ट्रेस को कम किया जाता है। रिफ्लेक्सोलॉजी एक चाइनीज थ्‍योरी पर आधार‍ित है ज‍िसे ची थ्योरी कहा जाता है। इस थ्‍योरी में शरीर या पैरों की मसाज की जाती है। इस थ्‍योरी के मुताब‍िक, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति का शरीर टच होता है, जिससे एक व्यक्ति की एनर्जी दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर होती है। रिफ्लेक्सोलॉजी का 30 से 60 मिनट तक का सेशन होता है। मसाज करने के लिए बॉल, ब्रश और लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। आगे लेख में जानेंगे रिफ्लेक्सोलॉजी के फायदे और प्रक्र‍िया। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।  

what is reflexology

रिफ्लेक्सोलॉजी क्‍या होता है?- What is Reflexology

रिफ्लेक्सोलॉजी एक प्रकार की मसाज है। इसकी मदद से हाथ-पैरों का दर्द दूर करने में मदद म‍िलती है। इस प्रक्र‍िया में दर्द दूर करने के ल‍िए दर्द वाले ह‍िस्‍से के पास प्रेशर देकर दर्द दूर क‍िया जा सकता है। लेक‍िन ऐसा नहीं है क‍ि आप घर बैठे इस तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रक्र‍िया को सीखने के ल‍िए अंगों पर सही प्रेशर देने की समझ होनी चाह‍िए। इस मसाज को करने वाले लोगों को रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट कहा जाता है। हालांक‍ि आप इस प्रक्र‍िया को सीखकर घर पर मसाज कर सकते हैं। शरीर के कुछ ब‍िन्‍दुओं पर प्रेशर देने से दर्द दूर करने में मदद म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- हड्ड‍ियों के दर्द से चाह‍िए छुटकारा, तो करें इन 5 तरह के तेल से माल‍िश

रिफ्लेक्सोलॉजी के फायदे- Reflexology Benefits For Health 

  1. रिफ्लेक्सोलॉजी की मददसे च‍िंता और तनाव को कम कर सकते हैं। 
  2. यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे ट‍िशू को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं।
  3. रिफ्लेक्सोलॉजी मसाज की मदद से शारीरिक दर्द को कम करने में मदद म‍िलती है। जैसे- सिरदर्द, पीठ दर्द और गर्दन दर्द आदि।
  4. इस प्रक्र‍िया की मदद से शरीर को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है। रिफ्लेक्सोलॉजी की मदद से शरीर के डेड सेल्‍स न‍िकल जाते हैं ज‍िससे इम्‍यून‍िटी बढ़ती है।
  5. रिफ्लेक्सोलॉजी की मदद से शरीर के एनर्जी मार्ग ज‍िन्‍हें हम मेर‍िड‍ियन कहते हैं उनसे ब्‍लॉकेज हटता है ज‍िससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।    
  6. रिफ्लेक्सोलॉजी की मदद से अन‍िद्रा की समस्‍या दूर होती है और स्‍लीप क्‍वॉल‍िटी इंप्रूव होती है।

रिफ्लेक्सोलॉजी की प्रक्र‍िया- Reflexology Procedure 

  • पैर की माल‍िश करने के ल‍िए अंगूठे के पास से शुरू करें और धीरे-धीरे नीचे एड़ी की तरफ आएं।
  • पैर के तलवे के बीचों-बीच हथेली से दबाव बनाएं।
  • ऐसा दोनों पैरों में लगभग 10 मिनटों तक माल‍िश करें। 
  • हाथ की मुट्ठी बनाकर भी आप माल‍िश कर सकते हैं।  
  • रोटेट थंब अंगूठे को मूव करके भी रिफ्लेक्सोलॉजी करते हैं। इससे पैरों के जोड़ों में खिंचाव होता है, जिससे पैरों के दर्द से राहत मिलती है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

पीसीओएस में करें धनिया के बीज का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version