Lal Bhindi Khane Ke Fayde: आजकल मार्केट में लाल भिंडी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गयी है। दरअसल इसमें मौजूद गुणों की वजह से लाल भिंडी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, यही कारण है कि हरी भिंडी की जगह लोग लाल भिंडी का सेवन तेजी से कर रहे हैं। लाल भिंडी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और कई बीमारियों में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। कृषि विशेषज्ञों ने भिंडी की इस उन्नत प्रजाति को इजात किया है और आजकल मार्केट में इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। कई शोध और अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की गयी है कि लाल भिंडी में मौजूद गुण मोटापे, हाई कोलेस्ट्रॉल और शुगर जैसी समस्या में फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में फायदा मिलता है। आइए जानते हैं लाल भिंडी खाने के फायदे।
लाल भिंडी खाने के फायदे- Red Lady Finger Benefits in Hindi
लाल भिंडी का उत्पादन अब भारत समेत दुनिया के कई देशों में किया जा रहा है। हरी भिंडी की तुलना में लाल रंग वाली भिंडी ज्यादा महंगी बिकती है। इसका प्रमुख कारण है इसमें मौजूद गुण। लाल भिंडी को सेहत का खजाना कहा जाता है। सामान्य भिंडी की तुलना में लाल भिंडी अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। लाल भिंडी में आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, डायट्री फाइबर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं लाल भिंडी खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।
इसे भी पढ़ें: कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है भिंडी, जानें भिंडी की सब्जी खाने के 7 जबरदस्त फायदे
1. एनीमिया में फायदेमंद
लाल भिंडी का सेवन करने से शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। शरीर में खून की कमी होने पर आप अपनी डाइट में लाल भिंडी को शामिल करें। इससे रिकवरी तेजी से करने में फायदा मिलेगा।
2. शुगर में उपयोगी
लाल भिंडी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए लाल भिंडी खाना फायदेमंद होता है। लाल भिंडी में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है और इसमें मौजूद अन्य गुण शरीर में शुगर को कम करते हैं।
3. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या सेहत के लिए बहुत गंभीर मानी जाती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी पॉली अनसेचुरेटेड फैट को कम करने के लिए लाल भिंडी खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
4. भ्रूण के विकास में सहायक
गर्भ में पल रहे भ्रूण के सही विकास के लिए लाल भिंडी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लाल भिंडी में मौजूद फॉलेट गर्भ में पल रहे भ्रूण के मस्तिष्क विकास में बहुत उपयोगी होता है। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।
5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में उपयोगी
लाल भिंडी में सोडियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा मिलता है। हाई बीपी के मरीज नियमित रूप से लाल भिंडी का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भिंडी की तासीर कैसी होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
लाल भिंडी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो शरीर में मांसपेशियों के विकास में बहुत लाभदायक होती है और चयापचय को ठीक रखने का काम करती है। शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम को ठीक रखने के लिए लाल भिंडी का सेवन कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version