Khubani Benefits For Skin in Hindi: खुबानी एक प्रकार का फल है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है। खुबानी अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। कई प्रकार की डिशेज बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है। यह सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि खुबानी ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाला फल है। इसमें विटामिन्स और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। खुबानी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, गामा-लिनोलेनिक एसिड और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खुबानी खाने से त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है। इस लेख में जानेंगे त्वचा के लिए खुबानी के फायदे और इसे खाने का सही तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
त्वचा के लिए खुबानी के फायदे- Khubani Benefits For Skin in Hindi
- खुबानी का सेवन करने से सूजन कम होती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
- त्वचा को सर्दियों में रूखेपन से बचाने के लिए खुबानी खाना फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है।
- खुबानी में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-ई पाया जाता है। इसका सेवन करने से दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है।
- खुबानी में विटामिन-सी भी पाया जाता है। इसका सेवन करने से एक्जिमा, सोरायसिस और रोसैसिया जैसे स्किन रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
- खुबानी में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। खुबानी खाएंगे, तो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को हटाने में मदद मिलेगी।
- खुबानी में आयरन होता है इसलिए यह बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। खुबानी की मदद से गंजेपन और बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।
हेल्दी स्किन के लिए खुबानी कैसे खाएं?- How to Eat Apricot For Healthy Skin
- खुबानी एक प्रकार का फल है जिसे सुबह या दोपहर के खाने में खाया जा सकता है।
- रोज 4 से 5 खुबानी से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हेल्दी स्किन के लिए खुबानी को फल की तरह खा सकते हैं।
- खुबानी को दही के साथ मिलाकर या सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है।
- खुबानी का सेवन फ्रूट सलाद में भी किया जा सकता है।
- सूखी खुबानी खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।