Expert

क्या 'गमी विटामिन्स' सेहत के लिए जरूरी होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

आप भी पोषक तत्वों की पूर्ती के लिए विटामिन्स गमी का इस्तेमाल करते हैं। खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या 'गमी विटामिन्स' सेहत के लिए जरूरी होते हैं? एक्सपर्ट से जानें


बिजी लाइफ के चलते आहार में सभी पोषक तत्व शामिल करना आसान नहीं होता है। शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ती के लिए बाजार में ढेरों सप्लीमेंट्स मौजूद है, जो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति का दावा करते हैं। विटामिन्स गमी का आजकल बहुत चलन हैं।  इसे बच्चों से लेकर बड़े तक ले रहे हैं। गमी विटामिन्स के इस्तेमाल से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गमी विटामिन्स के फायदें के साथ नुकसान भी हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम विटामिन्स गमी के फायदें और नुकसान दोनों समझने की कोशिश करेंगें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

what are gummy vitamins

क्या होते हैं गमी विटामिन्स?- What are Gummy Vitamins 

विटामिन्स गमी ऐसा सप्लीमेंट है जो कैंडी के रूप में आता है। यह कई स्वाद, रंग और आकारों में बाजार में उपलब्ध है। इसे चबाकर खाया जाता है। यह विटामिन और मिनरल्स की पूर्ती करने वाला सप्लीमेंट माना जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट और और कई पोषक तत्वों की पूर्ती करता है। इसे बच्चें और बड़े दोनों खा सकते हैं। 

विटामिन्स गमी के फायदे- Gummy Vitamins Benefits 

विटामिन्स गमी खाने के कई फायदे हैं-

खाने में स्वादिष्ट

विटामिन्स गमी कई तरह के स्वाद, रंग और आकार में बाजारों में उपलब्ध है। बच्चों के बीच तो ये और भी ज्यादा आकर्षक है। यह एक स्वादिष्ट सप्लीमेंट है।

खाने में आसान

विटामिन्स गमी खाने में बेहद आसान है। गमी नरम और चबाने योग्य होते हैं जो आसानी से लिए जा सकते हैं।

पोषक तत्वों से युक्त

विटामिन्स गमी जरूरी पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। यह आहार में विटामिन और खनिज पदार्थों की कमी को पूरा कर सकता है।

पाचन योग्य

विटामिन्स गमियां चबाने योग्य होती हैं। इन्हें पारंपरिक विटामिन की तुलना में अधिक आसानी से पचाया जा सकता है। वहीं, पारंपरिक विटामिन्स को तोड़ना और अवशोषित करना कुछ लोगों के लिए कठिन हो सकता है।

विटामिन्स गमी के नुकसान- Gummy Vitamins Side Effects

विटामिन्स गमी लेने के कुछ नुकसान भी हैं, जो इस प्रकार हैं-

एक्स्ट्रा शुगर का इस्तेमाल

विटामिन्स गमी बनाने में एक्स्ट्रा शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से इसे खाने से मोटापे सहित कई समस्या बढ़ सकती है।

कैमिकल्स का इस्तेमाल

विटामिन्स गमी बनाने में कैमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे खाने से हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ता है।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक

विटामिन्स गमी डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसमें शुगर की मात्रा काफी होती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकार होती है। 

पेट से जुड़ी समस्या

विटामिन्स गमी बनाने में कैमिकल और शुगर का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण गमी का इस्तेमाल करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कैविटी का भी खतरा

विटामिन्स गमी में शुगर और कैमिकल होने से दांतों में कैविटी होने का भी खतरा बढ़ सकता है।       

गमी व‍िटाम‍िन्‍स खाएं या नहीं?

गमी व‍िटाम‍िन्‍स को अक्‍सर टॉफी के रूप में बच्‍चों को द‍िया जाता है या ऐसे मरीजों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो कुछ समय के ल‍िए इनका सेवन करेंगे। लेक‍िन ब‍िना डॉक्‍टर की सलाह के इनका सेवन हान‍िकारक हो सकता है इसल‍िए डॉक्‍टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

आंतों की गंदगी निकालने के लिए इन 4 तरीकों से करें जीरे का सेवन, बॉडी हो जाएगी डिटॉक्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version