Doctor Verified

रात में 2-3 बजे के आसपास अक्सर खुल जाती है नींद? डॉक्टर से जानें सेहत से कैसे जुड़ी है आपकी ये समस्या

Reasons Why you Wake Up from Sleep at 3am Every Night: आधी रात में नींद खुल जाती है, तो आइए डॉक्टर से इसके पीछे की वजह जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में 2-3 बजे के आसपास अक्सर खुल जाती है नींद? डॉक्टर से जानें सेहत से कैसे जुड़ी है आपकी ये समस्या


Reasons Why you Wake Up from Sleep at 3 AM Every Night : हर व्यक्ति के लिए रात की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आजकल लोगों के खराब लाइफस्टाइल के कारण वह नींद से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करते हैं। इसमें से एक समस्या बीच रात में नींद खुलने की होती है। आसान शब्दों में समझें, तो मान लीजिए कि कोई व्यक्ति गहरी नींद में सो रहा है और रात में 2-3 बजे रोजाना अपने आप ही उसकी नींद खुल जाए। अब आप कहेंगे कि रात में नींद खुल जाना आम बात होती है। जी हां, अगर यह समस्या हफ्ते में 1-2 बार हो रहा है, तो ठीक है। लेकिन अगर आपकी नींद रोजाना खुल जाती है, तो यह किसी अन्य समस्या के कारण हो रहा है। ऐसे में आइए डॉ. आस्तिक जोशी, बाल, किशोर एवं फॉरेंसिक मनोचिकित्सक, नई दिल्ली (Dr Astik Joshi, Child, Adolescent & Forensic Psychiatrist, New Delhi) से इस बारे में जानते हैं।

किस कारण से रोजाना सुबह खुल जाती है नींद?- Why do you Wake Up Every Morning

sleep depression

बता दें कि डिप्रेशन के कारण नींद की कई समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में कई लोगों को सोने में कठिनाई, सोते रहने में कठिनाई या सामान्य लोगों के मुकाबले पहले जागने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर की सुबह जल्दी जागना डिप्रेशन से जुड़ा अहम लक्षण है। इस पैटर्न के परिणामस्वरूप व्यक्ति को लंबे समय तक थकान, एनर्जी लेवल में कमी और इमोशनल हेल्थ बिगड़ सकती है। अगर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है, तो उसे सुबह के समय जल्दी उठ जाने की परेशानी हो सकती है। कई शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन शरीर की नेचुरल सर्कैडियन लय यानी प्राकर्तिक घड़ी को बदल देता है। इसके अतिरिक्त, कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन के बढ़े हुए स्तर की वजह से भी व्यक्ति रात में सुकून की नींद नहीं सो पाता है।

क्रोनिक तनाव भी है नींद खुलने की वजह- Chronic Stress is also the Reason for Waking Up from Sleep

बता दें कि डिप्रेशन के अलावा, क्रोनिक तनाव के कारण भी नींद की गड़बड़ी हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है, तो अक्सर सुबह 3 बजे के आसपास, उनका दिमाग तेज दौड़ने लगता है। इसकी वजह से वह सो नहीं पाते हैं। ऐसा शरीर की बढ़ी हुई अलर्टनेस और अति सक्रिय तंत्रिका तंत्र (Nervous System) के कारण होता है, जो नींद को रोकते हैं।

इसे भी पढ़ें - रात में बार-बार पेशाब आने से खराब हो जाती है नींद? डॉक्‍टर से जानें इसका इलाज

अच्छी नींद के लिए ये टिप्स फॉलो करें- Follow these Tips for Good Sleep

  • अगर आप नींद में सुधार करना चाहते हैं, तो हर दिन एक ही समय पर बिस्तर पर जाना और जागना शुरू कर दें। आपको अपने इस शेड्यूल को डेली फॉलो करना है। इससे अच्छी नींद आ सकती है।
  • अच्छी नींद के लिए आप सोने से पहले पढ़ने, ध्यान लगाने या हल्की स्ट्रेचिंग जैसी मन को शांत करने वाली एक्टिविटी कर सकते हैं। इससे दिमाग और बॉडी दोनों रिलैक्स हो जाते हैं।
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम काम करना जरूरीहै। बता दें कि फोन, टैबलेट और कंप्यूटर से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन के उत्पादन में बाधा डालती है, जिससे नींद आना मुश्किल हो जाता है।
  • आपको कैफीन, निकोटीन और अल्कोहल के सेवन को कम या बिलकुल बंद कर देना चाहिए। इससे नींद के पैटर्न को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - सर्दि‍यों में ज्यादा नींद और सुस्ती को कहें अलविदा, रोज करें ये 3 एक्सरसाइज और बनें एक्‍ट‍िव

अगर ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करने के बाद भी नींद की समस्या बनी हुई है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ऐसे में आप मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक या नींद विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। डिप्रेशन के मामलों में स्वस्थ नींद पैटर्न को बहाल करने के लिए चिकित्सा, दवा और जीवनशैली में बदलाव करने पर जोर देते हैं। 

Read Next

आप भी कई बार ब्लड प्रेशर की दवा लेना भूल जाते हैं? डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version