Viral Video: महिलाओं को मूँछे रखने के लिए क्यों प्रेरित कर रहा है ये विज्ञापन? देखें वीडियो

Movember Campaign: रेजर ब्रांड बिली ने महिलाओं को इस नवंबर अपर लिप्स और चेहरे के बालों को न हटाने के लिए प्रेरित करते हुए एक पहल की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए प्रोस्टेट और टेस्टीकुलर कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाई जाएगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
Viral Video: महिलाओं को मूँछे रखने के लिए क्यों प्रेरित कर रहा है ये विज्ञापन? देखें वीडियो


हम सभी ने मवंबर के बारे में सुना होगा। यह एक ऐसी पहल है, जिसमें पुरुषों को शेविंग रोकने और अपने शरीर को बालों को बढ़ाकर उन्हें संवारने के लिए प्रेरित किया जाता है। महीने भर चलने वाले इस अभियान के दौरान पुरुष  शेव छोड़ने, कैंसर की जागरुकता फैलाने और उनके बारे में बात करते हैं। महिलाओं को भी इस तरह का समान अवसर देने के लिए भारतीय रेजर ब्रांड बिली ने इस अभियान की शुरुआत की है।

Movember Campaign

इस नए अभियान के जरिए रेजर ब्रांड महिलाओं को मवंबर का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर शरीर के बालों के बारे में पूरा नजरिया ही बदल रहा है। रेजर ब्रांड के इस एड में दिखाया गया है कि असली बाल वाली महिलाएं दूसरी महिलाओं को अपने चेहरे पर मूंछें उगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्रांड ने इस एड को कैप्शन दिया है, ''न्यूजफ्लैशः महिलाओं की भी होती हैं मूंछें।'' एड के कैप्शन में लिखा गया, ''हम सभी उन्हें अपने बालों को छिपाने, उन्हें वैक्स करने, ब्लीच करने, शेव करने के लिए ट्रेंड करते हैं लेकिन ऐसा करना उन्हें कम वास्तविक नहीं बनाता। इसलिए इस मवंबर हम उनके अपर लिप्स को बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।''

इसे भी पढ़ेः आपके शरीर में जमा फैट को कुछ यूं कम कर सकती है लाल-हरी मिर्ची, भारतीय शोधकर्ताओं ने बताई वजह

इस वीडियो में मॉडल अपने असली बालों के साथ जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह अपने चेहरे के बालों पर मस्कारा लगाकर, उनपर कंघी करने, ब्रो जेल के साथ उन्हें संवारने और उनपर हल्की लिपस्टिक लगाकर उन्हें शो करते हुए दिखाया गया है।

यहां देखें वीडियोः

इस वीडियो में महिलाओं को अपनी वैक्स स्ट्रिप और रेजर को फेंकते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ बिली पहला महिला रेजर ब्रांड बन गया है, जिसने मवंबर में भागीदारी दिखाई है और एड में महिलाओं के चेहरे के बालों को दिखाया है।

इसे भी पढ़ेः सेब नहीं दिन में 1 एवोकेडो आपको रखेगा कैंसर और दिल की बीमारियों से दूरः शोध

इस अभियान का मकसद है कि लोगों को यह अहसास दिलाया जाए कि महिलाओं के बाल भी बढ़ते हैं। इस अभियान का मकसद टेस्टीकुलर और प्रोस्टेट कैंसर जागरुकता के लिए फंड रेजिंग प्रयास की शुरुआत करना भी है।

Movember Campaign

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हैं कि ब्रांड ने इस प्रकार का कुछ नया करने का प्रयास किया है। इससे पहले एक और अभियान में बिली ने मॉडल को आर्मपिट के बालों के साथ दिखाया था और उसके बारे में बात शुरू की थी। यह ब्रांड महिलाओं को इस बात के लिए प्रेरित करता है कि वह जब चाहे तभी शेव करें न कि यह उनकी जरूरत है।

Read more articles on Health News in Hindi

Read Next

नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2019: डेंगू और चिकनगुनिया भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चिंता

Disclaimer