एग व्हाइट से क्लीन करें अपर लिप हेयर, जानें कैसे

यह जरूरी जानना चाहेंगी कि वह कौन सा तरीका है, जिससे बिना दर्द आप अप्पर लिप हेयर रिमूव कर सकती हैं। जी, हां आप एग व्हाइट को यूज करके अप्पर लिप हेयर रिमूव कर सकती हैं। जानिए, कैसे है एग व्हाइट कारगर।
  • SHARE
  • FOLLOW
एग व्हाइट से क्लीन करें अपर लिप हेयर, जानें कैसे


अप्पर लिप की क्लीनिंग की बात आते ही ज्यादातर महिलाएं डर से सिहर जाती है। असल में अप्पर लिप हेयर रिमूव करना यानी उस पर थ्रेड चलवाना या फिर वैक्स करवाना, दोनों ही दर्द से भरे उपचार हैं। लेकिन अगर आपको पता चले कि आप एक आसान और सरल उपाय के जरिए भी अप्पल लिप की क्लीनिंग कर सकती हैं तो आप क्या सोचेंगी? थोड़ी हैरान होंगी, थोड़ी परेशान होंगी। लेकिन यह जरूर जानना चाहेंगी कि वह कौन सा तरीका है, जिससे बिना दर्द आप अप्पर लिप हेयर रिमूव कर सकती हैं। जी, हां आप एग व्हाइट को यूज करके अप्पर लिप हेयर रिमूव कर सकती हैं। जानिए, कैसे है एग व्हाइट कारगर।

क्या-क्या चाहिए

सबसे पहले यह जानें कि अप्पर लिप हेयर रिमूव करने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए? इसके लिए आपको चाहिए एक अंडा, एक चम्मच कार्न फ्लोर और एक चम्मच चीनी। इसके अलावा आपको और किसी भी तरह की सामग्री की जरूरत नहीं है। यानी आप घर में मौजूद छुटपुट सामान से ही अप्पर लिप हेयर क्लीन कर सकती हैं। बहरहाल आगे बढ़ते हैं।

आपको क्या करना है

सबसे पहले एग व्हाइट हिस्सा लें और उसे कार्न फ्लोर और चीनी के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे तब तक फेंटती रहें जब तक कि यह एक स्टीकी पेस्ट के रूप में सामने न आ जाए। आप इसे अच्छी तरह हिलाकर देखें और जब यह पेस्ट बन जाए तो इसे अपने अप्पर लिप्स एरिया में लगाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक लगे रहने दें। ध्यान रखें कि यह पेस्ट अच्छी तरह सूख जाए। इसे बीच-बीच में हाथ न लगाएं। सामान्यतः यह सूखने में आधे घंटे का समय लेता है। अगर इससे ज्यादा समय लगे तो लगने दें। कुछ देर के इंतजार के बाद इसे पेस्ट को उखाड़ें जैसे कि वैक्स को निकाला जाता है।

कितनी बार करें

इस प्रक्रिया को आप एक सप्ताह में 2 बार दोहरा सकती हैं। एक महीने में ही आप नोटिस करने लगेंगी कि आपके अप्पर लिप के बालों की ग्रोथ में कमी आयी है।

एग व्हाइट के अन्य फायदे

एग व्हाइट को जब आप अप्पर लिप हेयर को क्लीन करने के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो साथ ही साथ यह आपकी स्किन को साफ्ट भी बनाता है। मतलब यह कि आप जितनी बार इस पेस्ट को अप्पर लिप पर यूज करेंगी, उतनी ही बार आपकी स्किन बेहतर होगी। लेकिन निर्देशानुसार ही इसका इस्तेमाल करें क्योंकि इस पेस्ट को मुख्य रूप से बाल निकालने के लिए ही यूज किया जाता है।

क्यों उगते हैं हेयर लिप

शरीर के कई हिस्सों में अनचाहे बाल उगते हैं। इसमें से एक अप्पर लिप के ऊपर उगे बाल भी हैं। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इसमें एक हारमोन एक बड़ी वजह है। इसके अलावा कुछ महिलाओं में जेनेटिकल प्राब्लम होने की वजह से भी शरीर में अनचाहे बाल उग आते हैं। इस फेनोमिना को हर्सूटिज्म कहा जाता है। आमतौर पर 5 से 10 फीसदी महिलाओं में हर्सूटिज्म की समस्या देखने को मिलती है। हालांकि इसके पीछे छिपी वजहें अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन इस क्षेत्र में अब भी तमाम शोध अध्ययन हो रहे हैं, जिन पर गहनता से विचार किया जा रहा है।

और भी हैं प्राकृतिक उपाय

अंडे की इस प्रक्रिया के अलावा और भी प्राकृतिक उपाय हैं, जिनकी मदद से आप अपने अप्पर लिप के बालों को आसानी से रिमूव कर सकती हैं मसलन हल्दी और दूध का मिश्रण, चना दाल का आटा, चीनी, दही, ग्रैम और हल्दी का मिश्रण, नींबू और चीनी, शहद और नींबू, आलू का जूस, कार्न फ्लोर और दूध का मिश्रण।

 

Read More Articles ON Beauty In Hindi

Read Next

घर पर बनाएं चेहरे के लिए उबटन और बालों से रूसी हटाने के लिए मास्क

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version