How Long Should You Wait To Conceive After IUD Removal In Hindi: आईयूडी यानी इंट्रायूटरिन डिवाइस एक तरह का छोटा सा कंट्रासेप्टिव डिवाइस है, जिसे गर्भाशय में इंसर्ट किया जाता है ताकि असमय प्रेग्नेंसी से बचा जा सके। आमतौर दो तरह के आईयूडी होते हैं। एक कॉपर आईयूडी और दूसरा हार्मोनल आईयूडी। वैसे तो प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल सुरक्षित होता है। आईयूडी को वजाइना और गर्भाशय ग्रीव के जरिए गर्भाशय में डाला जाता है। यह स्पर्म को अंडों तक पहुंचने नहीं देता है, जिससे कंसीव करने की सभी संभावनाएं खत्म हो जाती हैं। बहरहाल, महिलाओं के मन में यह सवाल हो सकता है कि आईयूडी रिमूव करने के बाद कंसीव करने के लिए कितना इंतजार करना सही रहता है? आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में।
आईयूडी रिमूव करने के बाद कंसीव करने के लिए कब तक इंतजार करना चाहिए?- How Fast Can You Get Pregnant After IUD Removal In Hindi
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "सबसे पहले आपको यह स्पष्ट कर दें कि आईयूडी का महिलाओं की फर्टिलिटी पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ता है। इसलिए, यह कहना कि आईयूडी रिमूव करने के बाद महिलाओं को कंसीव करने के लिए इंतजार करना चाहिए, सही नहीं होगा। अगर महिला कंसीव करना चाहती हैं, तो वह आईयूडी रिमूव करने के तुरंत बाद कंसीव कर सकती हैं।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "ध्यान रखें कि आप चाहें कॉपर आईयूडी यूज करें या हार्मोनल आईयूडी यूज करें, मेंस्ट्रुअल साइकिल सप्ताहभर में सामान्य हो जाते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपको फर्टिलिटी से जुड़ी किसी तरह की प्रॉब्लम है, तो आईयूडी का इससे कोई संबंध नहीं है। इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं। ऐसा पेल्विक एरिया में हुए इंफेक्शन या बीमारी के कारण हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो आईयूडी रिमूव करने के बाद भी आपकी फर्टिलिटी वैसी ही रहती है, जैसी आईयूडी लगाने से पहले थी।"
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी रोकने के लिए आईयूडी (IUD) का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
टॉप स्टोरीज़
आईयूडी रिमूव करने के बाद महिला कितनी जल्दी कंसीव कर सकती हैं?
आईयूडी रिमूव कराने का सबसे कॉमन साइड इफेक्ट यही है कि आप इसे हटाते ही तुरंत कंसीव कर सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो इसे रिमूव करते ही आपकी फर्टिलिटी सामान्य अवस्था में लौट आती है। दरअसल, आईयूडी गर्भाशय में लगाई जाती है, इसलिए इसका हार्मोन पर किसी तरह की प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में महिलाएं चाहें, तो आईयूडी रिमूव करने के बाद पहले माह में ही कंसीव करने की कोशिश कर सकती हैं। आपको बता दें कि अगर महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है, तो उनके लिए कंसीव करने की संभावना युवा महिलाओं की तुलना में कम होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, इसकी संभावना दर और कम हो जाती है। इसलिए, महिलाओं को कम उम्र में ही कंसीव करने की कोशिश करनी चाहिए। बढ़ी उम्र में प्रेग्नेंसी और कंसीव करने की जुड़ी अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।