Raw Banana Benefits: रोज कच्चा केला खाने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं

कच्चे केले में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। कच्चे केले का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Raw Banana Benefits: रोज कच्चा केला खाने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं

Raw Banana Benefits: केला एक ऐसा फल है, जो आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है। केला ना सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आपने पका हुआ केला तो जरूर खाया होगा और इसके फायदों के बारे में भी सुना होगा। लेकिन आज हम आपको कच्चे केले के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आमतौर पर लोग कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते बनाकर खाते हैं। आप कच्चे केले को उबालकर भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, , विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे केले का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। डायबिटीज में फायदेमंद आमतौर पर यह माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को केला नहीं खाना चाहिए। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कच्चा केला खाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह पेट और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं कि कच्चा केला किन-किन स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होता है -

कच्चा केला खाने से दूर होती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं 

कच्चा केला कुछ बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं - 

पाचन संबंधी समस्याएं दूर करता है 

कच्चे केले का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसमें फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिससे पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। कब्ज की समस्या में भी कच्चा केला खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर आँतों की सफाई करने में मदद करता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। 

इसे भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए रात को खाएं ये 5 चीजें, साथ ही इनसे करें परहेज

वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है 

आजकल मोटापे की समस्या काफी आम हो गई है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चे केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे इसे पचाने में समय लगता है। इससे आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। रोजाना कच्चा केला से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है और मोटापा कम होता है।    

Raw-Banana-Benefits

इम्युनिटी को बूस्ट करता है 

जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं या जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, उन्हें भी कच्चे केले का सेवन जरूर करना चाहिए। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। रोजाना कच्चे केले का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हार्ट के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें डाइट टिप्स

डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कच्चा केला बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में कच्चा केला जरूर शामिल करना चाहिए।    

दिल की बीमारियों से बचाव करता है 

कच्चे केले का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। रोजाना कच्चे केले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और किडनी फंक्शन में भी मदद मिलती है। अगर आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कच्चा केला जरूर शामिल करें।

 

Read Next

दही में मिलाकर खाएं अलसी, इन 5 परेशानियों से मिलेगी राहत

Disclaimer