HDL Cholesterol: गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके

How to Increase HDL Cholesterol: जब शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है, तो कई तरह की दिक्कते होना शुरू हो जाती है। जानें, गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं-
  • SHARE
  • FOLLOW
HDL Cholesterol: गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके


Ways to Increase hdl Cholesterol in Hindi: एचडीएल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को गुड कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है। जब शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होता है, तो हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अच्छा एचडीएल स्तर होने पर कोलेस्ट्रॉल को धमनियों से लिवर तक ले जाने में मदद मिलती है। जहां इसका कोलेस्ट्रॉल का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही एचडीएल के उच्च स्तर में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रकने के लिए शरीर में एचडीएल का स्तर अधिक होना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है, तो तरह-तरह के हृदय रोग जन्म लेने लगते हैं। इसलिए एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना बहुत जरूरी होता है। आइए, गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं? या फिर एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं? जानते हैं, इस बारे में-

1. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करता था। जैतून के तेल के हृदय-स्वस्थ प्रभावों में से एक एचडीएल कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि है। ऑलिव ऑल में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

2. लो कार्ब या कीटोजेनिक डाइट

एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए आप कीटोजेनिक डाइट ले सकते हैं। लो कार्ब और कीटोजेनिक डाइट वजन घटाने और ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकते हैं। अकसर इंसुलिन प्रतिरोध और डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर अधिक होता है। साथ ही इन लोगों का वजन भी अधिक होता है। ऐसे में कीटोजेनिट डाइट फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इन उपायों से करें कंट्रोल

regular exercise for hdl cholesterol

3. रेगुलर एक्सरसाइज करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करके भी आप अपने शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 30 मिनट का वर्कआउट जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज और वर्कआउट करने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

4. फैटी फिश का सेवन करें

अगर आपके शरीर में एलडीएल कम है और एचडीएल का स्तर अधिक है, तो आप फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं। फैटी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सैल्मन और सार्डिन फिश का सेवन कर सकते हैं। इन मछलियों के सेवन से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के निम्न स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। फैटी फिश हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है।

5. नारियल का तेल

नारियल का तेल भूख को कम कर सकता है और चयापचय दर को बढ़ा सकता है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद कर सकता है। कुछ लोग नारियल के तेल में हाई सैचुरेटेड फैट होता है, जिसका असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई रिसर्च में साबित हुआ है कि नारियल का तेल एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को अधिक बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Hdl कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा हृदय रोग होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पुरुषों में 60 एमजी/डीएल या उससे अधिक होना चाहिए। वहीं महिलाओं में भी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल 60 एमजी/डीएल और उससे अधिक ही होना चाहिए।

Read Next

खराब कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version