High Cholesterol Foods in Hindi: कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त पदार्थ है, जिसे लिवर द्वारा निर्मित किया जाता है। कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल का उपयोग शरीर में कई अलग-अलग चीजों के लिए किया जाता है। लेकिन कई बार रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है। खराब खानपान रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक मुख्य कारण होता है। ऐसे में जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? या फिर कोलेस्ट्रॉल जल्दी कैसे कम करें? कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए (Cholesterol me Kya Khana Chahiye)?
कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए- Foods to Eat in High Cholesterol in Hindi
ओट्स
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या खाएं? कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ओट्स खाना काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नाश्ते में ओट्स खा सकते हैं। ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ओट्स में कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
बीन्स
बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही बीन्स को डाइजेस्ट करने में भी अधिक समय लगता है। बीन्स खाने के बाद आपका लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बीन्स कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद (foods to eat in cholesterol) कर सकता है। आप बीन्स की सब्जी आदि बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इन उपायों से करें कंट्रोल
नट्स
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप नट्स भी खा सकते हैं। बादाम, अखरोट और मूंगफली हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रोजाना 2 नट्स खा सकते हैं। इसके साथ ही नट्स संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
फैटी फिश
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप फैटी फिश भी खा सकते हैं। फैटी फिश एलडीएल को कम करने में सहायक हो सकते हैं। फैटी फिश में बूस्टिंग सैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप फैटी फिश का सेवन सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। फैटी फिश असामान्य हृदय गति को भी सही करने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 पोषक तत्व, हृदय रोगों का खतरा होगा कम
सोया प्रोडक्ट्स
सोया प्रोडक्ट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप टोफू, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने के पावरफुल गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन लेने से 5 से 6 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
कूकिंग ऑयल
हेल्दी कूकिंग ऑयल भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए कैनोला, सूरजमुखी, कुसुम या अन्य कूकिंग ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods to Avoid in High Cholesterol in Hindi
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको फास्ट फूड और जंक फूड से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको प्रोसेस्ड मीट खाने से भी बचना चाहिए।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको मीठी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।
High Cholesterol Diet Plan in Hindi: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप ओट्स, बीन्स, नट्स, सोया प्रोडक्ट्स और कूकिंग ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। वहीं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अधिक तला-भुना, प्रोसेस्ड आदि फूड्स खाने से बचना चाहिए।