रैपर बादशाह ने वजन घटाकर बनाई बॉडी, सोशल मीड‍िया पर शेयर की ट्रांसफार्मेशन की तस्‍वीर

Badshah Rapper Weight Loss: रैपर बादशाह ने वजन घटाकर फ‍िट बॉडी बना ली है। नई तस्‍वीर में बादशाह फ‍िट नजर आ रहे हैं। पढ़ें उनकी फ‍िटनेस जर्नी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रैपर बादशाह ने वजन घटाकर बनाई बॉडी, सोशल मीड‍िया पर शेयर की ट्रांसफार्मेशन की तस्‍वीर

Rapper Badshah Fitness Journey: बादशाह की शर्टलेस तस्‍वीर को सोशली मीड‍िया पर खूब पसंद क‍िया जा रहा है। कुछ समय पहले बादशाह ओवरवेट होने के कारण चर्चा में थे। अब उन्‍होंने खुद को फ‍िट बना ल‍िया है। न स‍िर्फ इतना बल्‍क‍ि उनकी बाइसेप्‍स और बॉडी देखकर फैन्‍स भी हैरान हैं। बादशाह ने जैसे ही सोशल मीड‍िया पर अपने नए लुक की तस्‍वीर डाली, फैन्‍स के कमेंट आने लगे। लोग बादशाह से उनका फ‍िटनेस सीक्रेट भी पूछ रहे हैं। फैन्‍स के साथ-साथ बॉलीवुड की कई हस्‍त‍ियों ने भी बादशाह की जमकर तारीफ की है। बादशाह का पूरा नाम आद‍ित्‍य प्रतीक स‍िंह स‍िसोद‍िया है। बादशाह ने अपने कर‍ियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। तब से लेकर आज तक वो कई ह‍िन्‍दी फि‍ल्‍मों में गाने गा चुके हैं। बादशाह को उनके फैन्‍स, रैप गानों के अलावा उनके फंकी अंदाज के ल‍िए भी पसंद करते हैं। बादशाह ज्‍यादातर लूज टीशर्ट और ट्राउजर्स वाले लुक में नजर आते हैं। इस बार भी फैन्‍स को बादशाह का नया लुक पसंद आया है। जानते हैं बादशाह ने खुद को कैसे बनाया फ‍िट। 

badshah weight loss

बाइसेप्‍स द‍िखाते हुए बादशाह ने द‍िया पोज 

बादशाह ने अपने फैन्‍स के साथ जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें वो ज‍िम के अंदर पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। दमदार फ‍िज‍िक और बाइसेप्‍स को फ्लॉन्‍ट करते हुए बादशाह ने ल‍िखा है क‍ि अपने पेन गेम पर काम करना चाह‍िए। इसके साथ ही बादशाह ने एक वीड‍ियो भी शेयर क‍िया है ज‍िसमें वो डंबल्‍स को हाथ में लेकर एक्‍सरसाइज करने के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। 'डीजे वाले बाबू', 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसे ब्‍लॉकबस्‍टर गाने देने वाली बादशाह समय-समय पर सुर्ख‍ियों का ह‍िस्‍सा बनते रहे हैं। बादशाह के गानों के साथ-साथ उनके लुक्‍स भी चर्चा में रहते हैं। बादशाह को उनके ड्रेस‍िंग सेंस और कूल सनग्‍लासेज के ल‍िए हमेशा तारीफ सुनने को म‍िलती है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

बादशाह ने कैसे बनाई फ‍िट बॉडी? 

बादशाह ने एक इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि एक समय था जब वे 15 म‍िनट में ही हांफने लगते थे। कोई भी काम लगातार करने में परेशानी होती थी। बादशाह ने मीड‍िया से बातचीत के दौरान ये भी शेयर क‍िया है क‍ि वजन कम करने के ल‍िए वे खुद को भूखा रखते थे। लेक‍िन फ‍िर खुद को बदलने के ल‍िए बादशाह ने संतुल‍ित आहार को चुना। अब उनकी डाइट में सलाद और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। बादशाह ने फ‍िट बॉडी बनाने के ल‍िए लगातार कई महीने ज‍िम एक्‍सरसाइज और अच्‍छी नींद पर फोकस क‍िया है। बादशाह फूड लवर हैं, लेक‍िन इन द‍िनों उन्‍होंने जंक फूड से थोड़ी दूरी बना ली है।

इसे भी पढ़ें- पठान फ‍िल्‍म के ल‍िए आकाश ने घटाया था 44 Kgs, जानें उनका वेट लॉस डाइट और वर्कआउट रूटीन

स्‍लीप‍ ड‍िसआर्डर का श‍िकार हो चुके थे बादशाह 

बादशाह को ज्‍यादा वजन के कारण कई बार ट्रोल क‍िया जाता था। लेक‍िन वे खुद भी बढ़ते वजन के बुरे नुकसान झेल रहे थे। एक वक्‍त पर बादशाह स्‍लीप‍ ड‍िसआर्डर- स्‍लीप एपन‍िया (Sleep Apnea) के श‍िकार हो गए थे। वे रात को अच्‍छी नींद लेकर सो नहीं पाते थे। उस दौरान बादशाह ने वजन कम करने का फैसला क‍िया था। बादशाह ने एक मीड‍िया इंटरव्‍यू में ये भी बताया है क‍ि लॉकडाउन के बाद जब वो स्‍टेज पर परफॉर्म करने गए, तो उन्‍हें महसूस हुआ जैसे शरीर में ताकत नहीं है। वजन कम करने के बाद बादशाह अब स्‍लीप एपन‍िया से र‍िकवर हो चुके हैं। 

बादशाह की फ‍िटनेस जर्नी पसंद आई हो तो शेयर करना न भूलें। फ‍िटनेस से जुड़ी अन्‍य जानकारी के ल‍िए पढ़ें ओनलीमायहेल्‍थ। 

Read Next

दाल-चावल खाकर भी घटा सकते हैं वजन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer