गर्मी में चिलचिलाती धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में सभी कुछ ऐसा खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहते है, जिससे शरीर को ठंडक महसूस हो और साथ ही बॉडी हाइड्रेट भी रहे। इसके लिए हम कई तरह के पैकेटबंद जूस और कार्बोनेटेड जूस का सहारा लेते हैं लेकिन इससे हमारी सेहत औऱ बिगड़ सकती है। साथ ही अन्य कई तरीकों से हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए हमे केमिकल चीजों की जगह नैचुरल चीजों की ओर ध्यान देना चाहिए। गर्मी खुद को कूल रखने के लिए आप पुदीने से बने ठंडे और स्वादिष्ट शरबत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। दरअसल पुदीना में मेंथोल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, रिबोफ्लेविन, कॉपर, आयरन आदि पाये जाते हैं। जो गर्मी में आपको शरीर को इम्यून और बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है।
पुदीना शरबत के फायदे
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पुदीना आपके शरीर में जाकर ठंडक पहुंचाता है। यह पेट में होने वाली जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करके राहत पहुंचाता है। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को सही रखता है और गट हेल्थ को भी लाभ पहुंचा सकता है। आप रोज सुबह या दोपहर के समय इसका सेवन कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
Image Credit- Freepik
2. वजन कम करने में सहायक
गर्मियां वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है क्योंकि इस दौरान हम तले-भूने खाने की तुलना में केवल पानी या जूस पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप गर्मी के दिनों में पुदीना और नींबू से बने शरबत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होता है। यह आपको रिफ्रेश रखने में भी मदद करता है।
3. त्वचा समस्याओं को कम करे
गर्मी के दिनों में त्वचा से संबंधित समस्याएं भी आपको बहुत परेशान करती है। ऐसे में आप अपनी स्किन प्रॉब्लम्स से घिरे हुए नजर आते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ये मौसम आपके लिए और परेशानी भरा साबित हो सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आप अधिक से अधिक पानी पिएं और अपनी डाइट में नींबू, शहद और पुदीने का शरबत जरूर शामिल करें। इसे काफी लाभ होगा।
इसे भी पढें- इन 6 तरीकों से करें पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल, दूर होंगी रोजमर्रा की कई समस्याएं
4. जलन और सूजन से राहत
कई लोग इन दिनों में शरीर में होने वाली जलन और सूजन से भी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को घर से बाहर निकलते समय खुद को कवर रखना चाहिए औऱ हो सके तो पुदीने का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को जलन और सूजन से राहत मिले। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
Image Credit- Freepik
पुदीना शरबत कैसे बनाएं
पुदीना शरबत बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको घर पर बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
1. पुदीने का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें और एक कप में उन्हें रख लें।
2. फिर एक चम्मच शहद और सेंधा नमक ले लें।
3. फिर जार में एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चम्मच ताजा नींबू का रस ले लें।
4. इसके बाद सभी को एक साथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें।
5. अच्छे से मिक्स करने के बाद एक बर्तन में सभी को निकाल लें।
6. इसके बाद एक गिलास पानी में इस मिश्रण को मिलाकर तैयार कर लें।
7. अब इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह थोड़ा ठंडा हो जाए।
8. फिर ठंडे-ठंडे पुदीना शरबत का सेवन करें।
Main Image Credit- Freepik