Tue Oct 27, 2026 | 12:47 AM IST

गर्मी में आने वाली खिरनी (खिन्नी) है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें क्यों कहते हैं इसे राजाओं का फल

खिरनी या खिन्नी गर्मी में आना वाला फल है, जो निम्बौली या अंगूर जैसा दिखता है। इसे आयुर्वेद में राजाओं का फल कहा गया है।
गर्मी में आने वाली खिरनी (खिन्नी) है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें क्यों कहते हैं इसे राजाओं का फलगर्मी में आने वाली खिरनी (खिन्नी) है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें क्यों कहते हैं इसे राजाओं का फल

क्या आपने कभी खिरनी या खिन्नी (Khirni Fruit) खाया है? ये एक सीजनल फल है, जो गर्मियों (Summer Fruit) में आता है। देखने में ये फल नीम के फल (निम्बोली) जैसा लगता है, लेकिन स्वाद में मीठा और स्वादिष्ट होता है। आमतौर पर ये उत्तर भारत में ही पाया जाता है, इसलिए ये फल बहुत पॉपुलर नहीं है। लेकिन इसे खाने के ढेर सारे फायदे होते हैं क्योंकि ये कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। खिरनी के फल से निकले बीज से तेल भी निकाला जाता है और इसकी लकड़ी का भी कई तरह से उपयोग किया जाता है। आज हम आपको इस कम पॉपुलर लेकिन बेहद फायदेमंद फल और इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।

खिरनी (खिन्नी) को आयुर्वेद में क्यों मानते हैं राजाओं का फल? (Why Khirni Fruit is Called King's Fruit in Ayurveda?)

लखनऊ के संजीवनी आयुर्वेद संस्थान के वैद्य अजय बहादुर बताते हैं कि खिरनी को आयुर्वेद में क्षिरिणी के नाम से जाना जाता है। क्षीर का शाब्दिक अर्थ दूध होता है। चूंकि इस फल या इसके पत्तों को तोड़ने पर दूध जैसा द्रव निकलता है, इसलिए इसका नाम क्षिरिणी रखा गया। धीरे-धीरे यही शब्द खिरनी और फिर खिन्नी बन गया। आयुर्वेद में कहीं-कहीं खिरनी को 'राज फल' यानी राजाओं का फल भी कहा गया है। इसका कारण यह है पहले के समय में इसे राजा-महाराजा एक विशेष गुण के कारण खाते थे। दरअसल ये फल पुरुषों के लिए विशेष फायदेमंद होता है और इसमें शुक्राणु और वीर्य बढ़ाने वाले गुण होते हैं इसलिए ही इसे 'राज फल' कहा जाने लगा। वैद्य अजय के मुताबिक इस फल के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, इसलिए गर्मी में इसे खाने के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 रसीले फलों को खाकर बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, शरीर को मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व

खिरनी खाने के फायदे (Health Benefits of Eating Khirni Fruit in Hindi)

ढेर सारे पोषक तत्वों की खान है खिन्नी (Nutrition in Khirni Fruit)

खिन्नी फल ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B, कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनॉल्स आदि होते हैं। इसके अलावा ये फल प्रोटीन और फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। 

वीर्य और शुक्राणु बढ़ाता है खिरनी

पुरुषों के लिए खिन्नी खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस फल के सेवन से वीर्य और शुक्राणु दोनों बढ़ते हैं। इसलिए जो भी पुरुष नपुंसकता या बांझपन के शिकार हैं, उन्हें गर्मियों में खिरनी फल जरूर खाना चाहिए। Khirni Fruit in HindiKhirni Fruit in Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाता है

खिरनी में विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी अच्छी होती है और चेहरे पर चमक आती है। विटामिन सी वाले फूड्स के सेवन से आपकी बॉडी फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बची रहती है। इसके अलावा ये फल शरीर को ठंडक प्रदान करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में खाएं ये 9 फल और सब्जियां, पेट में बनी रहेगी ठंडक

कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है

खिरनी फल में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिसके कारण ये किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर में जमा गंदगी (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा रक्तशोधक (खून साफ करने) के गुण के कारण खिन्नी फेफड़ों और हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इम्यूनिटी बढ़ाकर ये फल खांसी, जुकाम, नजला, सांस की परेशानी, बुखार आदि से लड़ने में भी मदद कर सकता है। 

खिरनी (खिन्नी) खाने के कुछ संभावित नुकसान (Possible Side Effects of Khirni Fruit)

  • खिरनी के ज्यादा सेवन से गठिया की समस्या हो सकती है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
  • बरसात के मौसम में इसके फलों में कीड़े लग सकते हैं, इसलिए इसे सावधानी से खाना चाहिए।
  • ज्यादा मात्रा में खिरनी खाने से पेट खराब हो सकता है इसलिए इसे थोड़ी मात्रा में ही खाएं।

Read Next

→ क्या सभी आम की तासीर गर्म होती है? जानें कौन से आम शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाते, कैसे चुनें सही आम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anurag Gupta

Senior Health Journalist & Editor

अनुराग गुप्ता एक अनुभवी हेल्थ जर्नलिस्ट हैं, जो पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 8 से अधिक वर्षों से स्वास्थ्य विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों टीमों की संपादकीय जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने 2017 में OnlyMyHealth में सब एडिटर के रूप में अपने हेल्थ जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। समय के साथ वह संपादकीय टीम में वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे और आज वेबसाइट की कंटेंट स्ट्रैटेजी, आइडिया अप्रूवल, कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल, टीम मैनेजमेंट और एडिटोरियल प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। OnlyMyHealth पर प्रकाशित हेल्थ आर्टिकल्स जिस एडिटोरियल और मेडिकल रिव्यू प्रोसेस से गुजरते हैं, उसकी निगरानी भी वही करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर लेख प्रमाणित मेडिकल स्रोतों, रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार हो, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे। अनुराग की खासियत है जटिल मेडिकल रिसर्च, हेल्थ डेटा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह समय-समय पर OnlyMyHealth के लिए लेख भी लिखते हैं। OnlyMyHealth से पहले वह Guftagu Print Magazine और ScoopWhoop के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने फीचर और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव हासिल किया।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 18, 2022 00:00 IST

    Published By : Anurag Gupta