अपने शरीर के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए आप रोजाना नहाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर के अंदर भी तमाम तरह की गंदगियां (टॉक्सिन्स) जमा होती रहती हैं? शरीर में जमा होने वाले इन टॉक्सिन्स के कारण ही आप तरह-तरह के रोगों के शिकार होते हैं। इन टॉक्सिन्स (Toxins) यानी गंदगी और खराब पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification) या डिटॉक्स (Detox) कहते हैं।
शरीर में जमा होने वाली इस गंदगी का कारण आपका गलत खानपान है। आप दिनभर जो भी खाते-पीते हैं, उनमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को कोई जरूरत नहीं होती है। इन तत्वों को शरीर इस्तेमाल नहीं करता है, बल्कि ये अलग-अलग अंगों में जाकर जमा होते रहते हैं। इन्हें बाहर निकालना बहुत जरूरी है। आपको जानकर हैरानी होगी शरीर से इन गंदगियों को निकालना यानी बॉडी डिटॉक्स करना बहुत आसान है। आज हम आपको बता रहे हैं 2 दिन का ऐसा डाइट प्लान, जो आपके शरीर को पूरी तरह डिटॉक्स कर देगा।
पहले दिन का डाइट प्लान
सुबह की ड्रिंक (Morninf Drink)- आधे लीटर पानी में कटे हुए नींबू के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां, खीरा, संतरा, मौसमी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। इन्हें रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह थोड़ी देर इसे बाहर निकाल कर रख दें ताकि पानी बहुत ज्यादा ठंडा न हो। इसके बाद सुबह सबसे पहले इसे पिएं।
सुबह का नाश्ता (Breakfast)- सुबह के नाश्ते में ओट्स और चिया सीड्स खाएं। ये डिश बनाने के लिए रात में 2 चम्मच चिया के बीज और एक कप से थोड़ा कम ओट्स लें। इसमें 1 कप अलमंड मिल्क (Almond Milk) या कोकोनट मिल्क मिलाएं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह नाश्ते के समय इस ओट्स और चिया सीड्स को खाएं।
इसे भी पढ़ें:- सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, घटेगा कोलेस्ट्रॉल दूर रहेंगी दिल की बीमारियां
दोपहर का स्नैक (Mid-Day Snack)- नाश्ते के 2-3 घंटे के बीच भूख लगने पर आप एक सेब खा सकते हैं।
दोपहर का खाना (Lunch)- दोपहर के खाने यानी लंच में आपको खास सैलेड खाने हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 12 बादाम, 5 कप पालक के कटे हुए पत्ते, 1 कप फ्रेश बेरीज, 2 गाजर, 2 खजूर लें और इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा नींबू का रस मिलाएं। इन्हें मिलाकर खाएं। आप चाहें तो इस सैलेड में कटे हुए सेब, केला और दूसरे फल भी मिला सकते हैं।
शाम का स्नैक (Evening Snack)- लंच के 2-3 घंटे बाद जब हल्की भूख लगती है, तब आपको हल्के स्नैक्स की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एक कप कटी हुई सब्जियों को खाएं जैसे- खीरा, गाजर, एवोकैडो, पत्ता गोभी, चुकंदर आदि।
रात का खाना (Dinner)- रात के खाने में आप कुछ सॉलिड लेने से अच्छा लिक्विड डाइट लें। इसके लिए वेजिटेबल सूप बनाएं और एक कटोरी सूप पिएं। ध्यान रखें कि इसमें बहुत ज्यादा मिर्च मसाले का प्रयोग न करें।
रात में सोने से पहले आप चाहें तो एक कप कैमोमाइल टी (chamomile tea) ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- खाना बनाने में करें इस तेल का इस्तेमाल, तेजी से घटेगा वजन और मोटापा
दूसरे दिन का डाइट प्लान
सुबह की ड्रिंक (Morninf Drink)- सुबह उठने के बाद एक बड़े ग्लास गुनगुने पानी में थोड़े से कटे हुए अदरक, 1 नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे पिएं।
सुबह का नाश्ता (Breakfast)- दूसरे दिन ब्रेकफास्ट के लिए स्मूदी बनाएं। स्मूदी बनाने के लिए 2 कप कटे हुए पालक, 2 टुकड़े सेलेरी (Celery), 1 नींबू का रस, 2 केल (Kale) के पत्ते, 1 खीरा, 1 सेब और 2 चम्मच चिया सीड्स मिलाएं (चिया सीड्स को पहले से पानी में भिगोकर रख लें)। इन सभी को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। ध्यान दें कि इस स्मूदी में चीनी बिल्कुल न डालें। इस स्मूदी को सुबह के नाश्ते में पिएं।
दोपहर का स्नैक (Mid-Day Snack)- दोपहर में भूख लगने पर आप 1 मुट्ठी नट्स खा सकते हैं, जिसमें काजू, बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि खाएं।
दोपहर का खाना (Lunch)- दूसरे दिन दोपहर के लंच में आपको 1 कप वेजिटेबल सूप पीना है। इसमें आप सब्जियां ज्यादा रखें।
शाम का स्नैक (Evening Snack)- दोपहर के खाने के बाद शाम को दोबारा भूख लगने पर आप 1 सेब खा सकते हैं।
रात का खाना (Dinner)- दूसरे दिन रात के खाने में आपको एवोकैडो सैलेड खाना है। इसे बनाने के लिए 1 कप कटे हुए पालक के पत्ते, आधा कप एवोकैडो, एक छोटी प्याज कटी हुई, एक कटा हुआ खीरा, एक गाजर और 8 बादाम मिलाएं। इसके अलावा एक कप स्प्राउट्स, धनिया और 1 टमाटर काटकर मिलाएं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो इस सैलेड में 1 कप रोस्टेड चिकन ब्रेस्ट मिलाएं और अगर वेजिटेरियन हैं तो 1 कप रोस्ट किए हुए टोफू मिलाएं। इसके बाद नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इन सभी को मिलाकर हेल्दी और टेस्टी सलाद बनाएं।
रात को सोने से पहले अगर आप चाहें तो एक कप कैमोमाइल टी पी सकते हैं।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
Vitamin D Deficiency: सिर से पसीना आना और ये 6 संकेत बताते हैं कि आपको विटामिन डी की है सख्त जरूरत
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version