अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखें, तो आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं। आपने भी अपने आसपास देखा होगा कि आजकल ज्यादातर लोगों की मौत हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेल्योर जैसी दिल की बीमारियों के कारण होती है। दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतों का कारण दिल की बीमारियां हैं। आंकड़े के अनुसार हर साल 20 करोड़ से ज्यादा लोग इन्हीं दिल की बीमारियों के कारण मर जाते हैं।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान रखना बहुत जरूरी है। एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर आप रोजाना 1 कटोरी ओट्स और 1 सेब खाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ रहता है। दरअसल ओट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल घटाता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव रहता है।
दिल के लिए फायदेमंद है ओट्स (Oats Benefits in Breakfast)
ओट्स में ढेर सारा फाइबर होता है। रोजाना ओट्स खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके अलावा ओट्स में ओमेगा 3 एसिड भी होता है, जिसे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में मौजूद फाइबर और फैट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और पचने में आसान होते हैं। रोजाना ओट्स खाने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ (टॉक्सिन्स) बाहर निकल जाते हैं। खास बात ये है कि ओट्स में बीटा ग्लूकन (Beta-Glucan) होता है। ये एक तरह का फीजियोकेमिकल होता है, जो शरीर के अंगों और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें:- कच्चे केले की सब्जी खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें 4 फायदे और स्वादिष्ट रेसिपी
सेब खाकर रहें फिट और स्वस्थ (Apple Benefits in Breakfast)
आपने भी ये अंग्रेजी की ये कहावत सुनी होगी कि "An apple a day, keeps the doctor away" यानी रोजाना एक सेब खाकर आप डॉक्टरों से दूर रह सकते हैं। दरअसल सेब एक ऐसा फल है जिसमें ढेर सारे विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। सेब में मौजूद फाइबर आपका वजन बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा सेब में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसे रोगों का खतरा कम होता है। सेब के सेवन से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, याददाश्त तेज होती है, दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं, पेट की बीमारियां दूर रहती हैं और ये शरीर में तुरंत एनर्जी लाता है।
1 सेब+ 1 कटोरी से पाएं सेहतमंद जिंदगी (Apple and Oats for Healthy Heart)
अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स खाएं, तो आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे। इससे आपकी जिंदगी लंबी होगी और आपके सभी अंग बुढ़ापे तक आपका साथ देंगे। दरअसल ओट्स और सेब दोनों में ही सोडियम बहुत कम होता है, जिससे ये आपके शरीर में ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ने देते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा सेब और ओट्स दोनों में ही फाइबर अच्छी मात्रा में होता है इसलिए सुबह के नाश्ते में इन्हें खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप बार-बार और ज्यादा खाने से बच जाते हैं। फाइबर वाले आपका वजन नहीं बढ़ने देते हैं। आपको पता होगा कि मोटापा भी हार्ट अटैक का एक प्रमुख कारण है।
इसे भी पढ़ें:- Weight Loss: खाना बनाने में करें इस तेल का इस्तेमाल, तेजी से घटेगा वजन और मोटापा
कैसे बनाएं हेल्दी एप्पल ओट्स स्मूदी (Apple Oats Smoothie Recipe)
हेल्दी एप्पल ओट्स बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 सेब, 3 बड़े चम्मच ओट्स, 1 कप पानी, 2 चुटकी दालचीनी पाउडर। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
- ओट्स को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- सुबह ब्रेकफास्ट बनाने के समय 1 सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब पानी भीगे हुए ओट्स और कटे हुए सेब के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर स्मूदी जैसा बना लें।
- इस स्मूदी में 1 चुटनी दालचीनी पाउडर मिलाएं और सुबह के नाश्ते के साथ पिएं।
- कभी-कभी स्मूदी का फ्लेवर बदलने के लिए आप 1 चम्मच शहद, नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi