एक्ट्रेस Dr. Priya की प्रेग्नेंसी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत, जानें क्या थे मौत के कारण

हाल ही में मलयालम की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस डॉ. प्रिया की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। 35 वर्षीय एक्ट्रेस आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस Dr. Priya की प्रेग्नेंसी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत, जानें क्या थे मौत के कारण

कार्डियक अरेस्ट के मामले पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में मलयालम की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस डॉ. प्रिया की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। 35 वर्षीय एक्ट्रेस आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं। मलयालम एक्टर किशोर सत्या ने इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रिया की मौत की जानकारी दी। इसके बाद से ही फैंस और इंटस्ट्री में शोक की लहर है। 

8 महीने की थीं प्रेग्नेंट 

डॉ. प्रिया 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, प्रिया का बच्चा फिलहाल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मीडिया से हुई एक बातचीत में सत्या ने बताया कि प्रिया अपने रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं, जिसके बाद उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। हालांकि, बच्चा फिलहाल स्वस्थ है और उसकी सेहत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रिया डॉक्टर थीं, लेकिन वे पेशे से एक्टिंग करती थीं। 

इसे भी पढ़ें - कार्डियक हाइपरट्रॉफी क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

क्यों बढ़ रहे हैं सडन कार्डियक अरेस्ट के मामले 

मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि इन दिनों कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आमतौर पर यह समस्या उन लोगों के साथ होती है, जिनकी हार्ट पंपिंग कैपिसिटी 40 प्रतिशतसे कम होती है। यही नहीं इसके पीछे गलत और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी एक बड़ी वजह है। 

dr priya

कार्डियक अरेस्ट के लक्षण 

  • छाती में दर्द
  • हार्ट बीट अचानक से तेज होना 
  • सांस लेने में कठिनाई होना 
  • शरीर में सुस्ती बनी रहना 
  • छाती में घड़घड़ाहट होना 
  • पेट में किसी प्रकार की असमानता होना 

कार्डियक अरेस्ट से बचने के तरीके 

  • कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें और फीजिकल एक्टिविटीज में शामिल हों। 
  • कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से परहेज करें। 
  • इसके लिए इकोकार्डियोग्राफी और अन्य जांच कराते रहें। 
  • सीने में दर्द होने पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लें। 
  • इसके लिए मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही डायबिटीज को नियंत्रित रखें। 

Read Next

दिल्ली में धुंध के कारण दो दिन बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer