Doctor Verified

कार्डियक हाइपरट्रॉफी क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Cardiac Hypertrophy Symptoms, Causes And Treatment: कार्डियक हाइपरट्रॉफी के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो सकती है, इसके बारे में सबकुछ।
  • SHARE
  • FOLLOW
कार्डियक हाइपरट्रॉफी क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज


Cardiac Hypertrophy Symptoms, Causes And Treatment: कार्डियक हाइपरट्रॉफी हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में हृदय की कोशिकाएं मोटी और सख्त हो जाती हैं। इससे हृदय की मांसपेशियां मोटी और ठोस हो जाती है। इसके कारण हृदय का आकार  बढ़ जाता है। इस गंभीर स्थिति के कारण  व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब हृदय की मांसपेशियां मोटी हो जाती है, तो इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है। कार्डियक हाइपरट्रॉफी की स्थिति में हृदय की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, वह जरूरत के अनुसार रक्त पंप नहीं कर पाता है। अगर समय रहते इसके लिए उपचार न लिया जाए, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इससे सीने में दर्द, हृदय की इलेक्ट्रिक वायरिंग में परिवर्तन, हार्टबीट अनियमित होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ मामलों इसके कारण व्यक्ति की मौके पर मृत्यु भी हो सकती है। बहुत से लोग अक्सर  पूछते हैं कि आखिर कार्यडियक हाइपरट्रॉफी होती क्यों है या किन कारणों से होती है? इसके क्या लक्षण होते हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सनार इंटरनेशनल हॉस्पिटल के डॉ. डी.के. झाम्ब (Director & HOD- Interventional Cardiology) से बात की। इस लेख में हम आपको कार्डियक हाइपरट्रॉफी के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...

Cardiac Hypertrophy Symptoms Causes And Treatment

कार्डियक हाइपरट्रॉफी के कारण क्या होते हैं- Causes Of Cardiac Hypertrophy In Hindi

डॉ. डी.के. झाम्ब के अनुसार, कार्डियक हाइपरट्रॉफी का मुख्य कारण आमतौर पर हाई प्रेशर को माना जाता है। क्योकि हृदय की रक्त वाहिकाओं में ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से हृदय को अपना कार्य करने के लिए अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। इसके अलावा, कार्डियक हाइपरट्रॉफी के लिए कुछ जीवनशैली कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे,

  • नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि की कमी
  • मोटापा
  • डायबिटीज
  • जीवनशैली में परिवर्तन आदि

इसे भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट के बाद मरीज ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान, जानें जरूरी सावधानियां

कार्डियक हाइपरट्रॉफी के लक्षण क्या होते हैं- Symptoms Of Cardiac Hypertrophy In Hindi

  • छाती में दर्द: हाइपरट्रॉफी के मरीजों में छाती में दर्द हो सकता है
  • सांस लेने में तकलीफ: इसे हृदय रोगों के मुख्य लक्षणों में माना जाता है
  • थकान: अगर आपको बिना किसी कारण थकान महसूस होती है, तो यह भी खराब हृदय स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है।

इन लक्षणों कार्डियक हाइपरट्रॉफी के प्रमुख लक्षण के रूप में देखा जाता है, अगर कोई भी व्यक्ति सामान्य से अक्सर या लगातार इस तरह की समस्याएं नोटिस करता है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन क्यों जरूरी होता है? जानें स्वस्थ हृदय के लिए 5 पोषक तत्व

 

कार्डियक हाइपरट्रॉफी का इलाज कैसे किया जाता है- Treatment Of Cardiac Hypertrophy In Hindi

डॉ. डी.के. झाम्ब के अनुसार, कार्डियक हाइपरट्रॉफी का इलाज दवाएं और चिकित्सा प्रणालियों की मदद से किया जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट, रेगुलर जांच और दवाओं की सजीव संवेदनशीलता के माध्यम से इस कंट्रोल में लाया जाता है।

नियमित व्यायाम: योग, मेडिटेशन और संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

संतुलित आहार: कम नमक और कम तेल में बना भोजन, अनाज, फल और सब्जियां जैसी स्वस्थ आहार लेने की  सलाह दी जाती है।

With Inputs: Dr. D.K. Jhamb- Director & HOD Interventional Cardiology, Sanar International Hospitals

Read Next

एंजियोप्लास्टी क्या है? जानें हृदय रोगियों को कब पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer