Doctor Verified

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को क्यों होती है अक्सर सिरदर्द की समस्या? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं में सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है, जानें इस समस्या के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को क्यों होती है अक्सर सिरदर्द की समस्या? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय


गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) में शरीर के भीतर कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं जिसकी वजह से अक्सर महिलाओं में इस समय सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले सिरदर्द को ज्यादा खतरनाक या चिंताजनक नहीं माना जाता है लेकिन कुछ मामलों में प्रेगनेंसी के समय होने वाले सिरदर्द काफी गंभीर भी हो सकते हैं। गर्भावस्था के दुरान हार्मोनल बदलाव, शरीर में मौजूद खून की मात्रा में परिवर्तन, शरीर के वजन में बदलाव और अन्य कारण सिरदर्द के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं। जिन महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान गंभीर रूप से सिरदर्द की समस्या होती है उन्हें इसके निदान के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सामान्य रूप से होने वाले सिरदर्द को ज्यादा गंभीर नहीं माना जाता है आप इससे बचाव के लिए खानपान, जीवनशैली में बदलाव और कुछ घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। इस लेख के माध्यम से आइये विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सिरदर्द की समस्या, इसके कारण और बचाव के उपाय के बारे में।

प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द (Headache During Pregnancy)

Pregnancy-Headache

(image source - freepik.com) 

गर्भावस्था के दौरान हर महिला में सिरदर्द की समस्या कुछ कारणों से हो सकती है। प्रेगनेंसी में सिरदर्द के लिए शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव और शरीर की स्वास्थ्य स्थिति को जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा भी कई अन्य कारणों से महिलाओं में सिरदर्द की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था या प्रेगनेंसी में शरीर की वजन भी अचानक बढ़ता है जिसके कारण भी आपको अक्सर सिरदर्द बना रह सकता है। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में सामान्य रूप से सिरदर्द की समस्या का होना गंभीर बात नहीं है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं लेकिन अगर किसी महिला में लगातार गंभीर रूप से सिरदर्द की समस्या बनी रहती है तो इसके लिए कई कारणों को जिम्मेदार माना जाता है। अगर किसी भी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान लगातार गंभीर सिरदर्द बना रहता है तो इसके निदान के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : क्या पीरियड्स के लिए टैम्पोन के प्रयोग से टूट सकता है हाइमन? जानें किस उम्र से इस्तेमाल करें टैम्पोन

प्रेगनेंसी में सिरदर्द की समस्या के कारण (Pregnancy Headache Causes)

प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला के शरीर को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। ये बदलाव शरीर में कुछ समस्याओं का कारण भी बनते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव, शरीर के वजन का अचानक बढ़ना, शरीर में खून की मात्रा में बदलाव सिरदर्द, कमर दर्द और यहां तक कि हाइपरटेंशन का भी कारण बन सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 39 प्रतिशत महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। गर्भावस्था या प्रेगनेंसी में महिलाओं को सिरदर्द की समस्या इन कारणों से हो सकती है। 

  • पहली तिमाही के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से।
  • शरीर के वजन में असंतुलन बनने के कारण।
  • शरीर में मौजूद खून की मात्रा में बदलाव होने की वजह से।
  • मतली और उल्टी होने के कारण सिरदर्द की समस्या।
  • असंतुलित खानपान और खराब पोषण की वजह से भी महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द हो सकता है।
  • नींद से जुड़ी समस्याओं के कारण सिरदर्द।
  • स्ट्रेस, एंग्जायटी और अन्य मानसिक स्थितियों की वजह से सिरदर्द।
  • महिलाओं में प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता के कारण माइग्रेन की समस्या
  • प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से सिरदर्द।
  • फूड एलर्जी होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स और चॉकलेट आदि खाने की वजह से सिरदर्द।
  • प्रेगनेंसी के दौरान हाइपरटेंशन होने की वजह से सिरदर्द की समस्या।
  • सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से सिरदर्द।
  • ब्लड शुगर के स्तर में होने वाले बदलाव की वजह से सिरदर्द।
Pregnancy-Headache
(image source - freepik.com) 

प्रेगनेंसी में होने वाले सिरदर्द के लक्षण (Pregnancy Headache Symptoms)

गर्भावस्था या प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में सिरदर्द की समस्या कई तरीकों से हो सकती है। महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द उसके कारणों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द की समस्या दो तरह की होती है, पहला प्राथमिक सिरदर्द और दूसरा माध्यमिक सिरदर्द। प्राथमिक सिरदर्द बाहरी कारण जैसे खानपान और जीवनशैली के कारण हो सकता है और माध्यमिक सिरदर्द की समस्या शरीर की आंतरिक स्वास्थ्य स्थिति के कारण होती है। प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द के कारणों के आधार पर महिलाओं में ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

  • तनाव के साथ सिरदर्द की समस्या।
  • माइग्रेन की तरह से सिरदर्द होना।
  • सिर के किसी हिस्से में दर्द और तनाव।
  • क्लस्टर सिरदर्द की समस्या
  • आंख के आसपास दर्द के साथ सिरदर्द।
  • सिरदर्द के साथ आंखों में दर्द।
  • रुक-रुक कर सिरदर्द होना।

प्रेगनेंसी में होने वाले सिरदर्द की समस्या से बचाव के टिप्स (Pregnancy Headache Prevention Tips)

प्रेगनेंसी में सिरदर्द की समस्या शरीर की अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों के कारण भी हो सकती है और खानपान या जीवनशैली के प्रभाव की वजह से भी। जिन महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान गंभीर रूप से लगातार सिरदर्द की समस्या बनी रहती है उन्हें तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आपको सामान्य रूप से सिरदर्द की समस्या इस दौरान हो रही है तो बचाव के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं।

1. प्रेगनेंसी में सामान्य रूप से होने वाली सिरदर्द की समस्या कई बार खानपान और खराब पाचन की वजह से भी हो सकती है। इससे बचाव के लिए आपको स्वस्थ और संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। 

2. सिरदर्द से बचाव के लिए रोजाना प्रेगनेंसी के दौरान किये जाने वाले व्यायाम और योग का अभ्यास करना चाहिए।

3. मांसपेशियों में तनाव भी कई बार सिरदर्द का कारण बनता है, इससे बचाव के लिए आपको हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए।

4. रोजाना सिर की हल्की मालिश करने से भी आपको प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Pregnancy-Headache

(image source - freepik.com) 

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के दौरान क्यों बदल जाता है दांतों का रंग, जानें इसके कारण और इलाज

5. रोजाना पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम युक्त आहार का सेवन करने से भी सिरदर्द की समस्या में फायदा मिलता है। इसके लिए आप मैग्नीशियम से युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

6. डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण भी महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान सिरदर्द बना रह सकता है। इससे बचाव के लिए आपको रोजाना उचित मात्रा में साफ पानी जरूर पीना चाहिए।

7. ठंडी और गर्म सिंकाई करने से भी आपको प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

8. प्रेगनेंसी के दौरान कैफीन का अधिक सेवन करने से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कैफीन युक्त पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : हाई रिस्क प्रेगनेंसी का खतरा किन्हें ज्यादा होता है? जानें इसमें होने वाली परेशानियां, खतरे और बचाव के उपाय

ऊपर बताये गए उपायों को अपनाकर आप प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले सिरदर्द की समस्या से निजात पा सकती हैं। गर्भावस्था या प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है। अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान गंभीर रूप से सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको गंभीर रूप से लगातार सिरदर्द की समस्या बनी रहती है तो इसके इलाज के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

(main image source - shutterstock.com)

 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में फॉस्फोरस की कमी होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer