Cluster Headache: क्लस्टर सिरदर्द क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

क्लस्टर सिर दर्द 0.1 फीसद लोगों को होता है। यह माइग्रेन या साइनस से अलग होता है। इस सिरदर्द में सिर एक किसी एक तरफ दर्द होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Cluster Headache: क्लस्टर सिरदर्द क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

क्लस्टर का अर्थ होता है गुच्छा या समूह। यानी ऐसा सिरदर्द जो गुच्छे के रूप में होता है। क्लस्टर सिरदर्द एक असामान्य स्थिति है। क्लस्टर सिरदर्द क्या है, इसके कारण, लक्षण और बचाव क्या हैं, इसके बारे में हमने बात की पंचकुला के डॉ. जिंदल क्लीनिक की जनरल फिजिशियन डॉ. ईशा जिंदल से। उन्होंने बताया कि क्लस्टर सिरदर्द की समस्या आमतौर पर मर्दों में देखी जाती है। यह 30 से 40 उम्र के युवाओं में देखी जाती है। उनका कहना है कि क्लस्टर सिरदर्द अक्सर सिर के किसी एक भाग में होता है। यह बहुत ही दुर्लभ है। यह केवल 0.1 लोगों को प्रभावित करता है। क्लस्टर सिरदर्द कम नींद लेने और तनाव में रहने की वजह से होता है। यह दर्द दिन में कई बार होने के साथ ही एक महीने तक होकर बंद भी सकता है। इसमें मरीज की नींद तक खुल जाती है। यह दर्द जानलेवा नहीं है। अगर समय पर इलाज कराया जाए तो दर्द कम हो सकता है। क्लस्टर सिरदर्द के बारे में विस्तार से समझते हैं।

 माइग्रेन, साइनस और क्लस्टर सिरदर्द में अंतर

अक्सर लोग क्लसटर सिरदर्द को माइग्रेन या साइनस के समान ही समझ लेते हैं। लेकिन डॉक्टर ईशा ने इन तीनों सिर दर्द के बीच अंतर बताया है। माइग्रेन का दर्द पुरुषों के मुकाबले औरतों को ज्यादा होता है। माइग्रेन का दर्द अक्सर सिर के बीचों बीच होता है। यह दो से लेकर 72 घंटे तक बना रह सकता है। इस दर्द में धुकधुकी जैसा होता है। माइग्रेन के दर्द में उल्टी, मितली, फोटोफोबिया (प्रकाश के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता), फोनोफोबिया (ध्वनि के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता) जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। तो वहीं साइनस अक्सर जुकाम होने पर होता है। इसमें नाक बंद हो जाती है। जिस वजह से सिर दर्द में होता है। यह दर्द कभी-कभी आधे सिर में भी होता है। इसमें रोगी को बुखार से लेकर पलकों के ऊपर भी दर्द होता है। इसमें चेहरे पर भी सूजन आ जाती है। क्लस्टर सिरदर्द इन दोनों दर्द से अलग है। क्लस्टर सिरदर्द सिर में किसी चुभन के साथ शुरू होता है। यह कई बार कनपटी पर या आंखों के आसपास तेज, चुभन वाले दर्द होता है। यह कई महीनों से लेकर एक कुछ घंटों का भी हो सकता है। या फिर कभी-कभी दिन में किसी विशेष समय पर भी हो सकता है। इसमें आंसू आना, पलकों का झुक जाना या नाक जमने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। क्लस्टर सिरदर्द को हिस्टामिन हेडएक भी कहते हैं।

inside2_clusterheadache

इसे भी पढ़ेंलंबे समय से सिरदर्द (माइग्रेन) है, तो अपने खान-पान में रखें इन 5 बातों का ख्याल

 क्लस्टर सिरदर्द के प्रकार

1. दीर्घकालिक क्लस्टर सिरदर्द

जैसाकि नाम से ही जान पड़ता है कि दीर्घकालिक यानी लंबे समय चलने वाला दर्द। क्लस्टर सिरदर्द कई बार कुछ महीनों से लेकर कई एक साल तक चल सकता है। लंबे समय दर्द होकर एक महीने के लिए बंद हो जाता है। इसलिए इसे दीर्घकालिक क्लस्टर सिरदर्द कहते हैं। क्लस्टर सिरदर्द का यह प्रकार 85-90 फीसद लोगों को प्रभावित करता है।

2. प्रासंगिक क्लस्टर सिरदर्द

प्रासंगिक क्लस्टर सिरदर्द कुछ हफ्तों के लिए होता है। और एक महीने बाद गायब हो जाता है। इसे प्रासंगिक क्लस्टर सिरदर्द कहते हैं। पर यह भी ध्यान रहे कि इन दोनों प्रकार के सिरदर्द के अलावा अगर कोई भी दर्द हो रहा है तो उसे नजरअंदाज न करें। बहुत चिंता या तनाव की वजह से भी सिर में दर्द होता है। प्रासंगिक क्लस्टर सिरदर्द से 15 से 20 लोग प्रभावित होते हैं।

 क्लस्टर सिरदर्द के लक्षण

1.सिर में अचानक तेज चुभन के साथ दर्द होना। व्यक्ति को असहनीय दर्द होता है।

2.नाक बंद होना। 

3.आंखों का लाल हो जाना। आंखों से आंसू आना या आंखों के ऊपर दर्द होना।

4.दर्द वाले एरिया की ओर की पलकों पर सूजन आ जाना।

5.दर्द में बेचैनी महसूस करना।

6.हल्की रोशनी होने पर चिढ़चिढ़ापन होना। रोशनी के प्रति संवेदनशीलता का बढ जाना।

7.आंखों की पुतली में दर्द होना।

8.पलकों के ऊपरी हिस्से का नीचे की ओर झुक जाना।

9.चेहरे का लाल होना या ज्यादा पसीना आना।

10.चेहरे के एक तरफ गर्दन से लेकर सिर तक दर्द होना।

इसे भी पढ़ें : Headache: इन 7 प्राकृतिक तरीकों से आप पा सकते हैं सिरदर्द से छुटकारा, जानिए

inside1_clusterheadache

क्लस्टर सिरदर्द के कारण

डॉक्टर ईशा ने बताया कि क्लस्टर सिरदर्द अक्सर उन लोगों को होता है जो अधिक तनाव में रहते हैं और काम की वजह से नींद कम ले पाते हैं। शरीर में कोर्टिसोल और मेलाटोनिन नामक हार्मोन की मात्रा बढ़ने से भी क्लस्टर सिरदर्द होता है। क्लस्टर सिरदर्द के संभावित कारण इस प्रकार हैं।

1. डॉ. ईशा के मुताबिक धुम्रपान करना क्लस्टर सिरदर्द का प्रमुख कारण है।

2.शरीर के तापमान का बदलना। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर का तापमान बदलता है तो वहीं कहीं धूप में से आने से भी शरीर के तापमान में कमी आती है।

3.बहुत ज्यादा तेज रोशनी के संपर्क में आना।

4.कोकिन का सेवन करने से भी क्लस्टर सिरदर्द होता है।

5.हवाई यात्रा करने से भी यह दर्द होता है।

6.अधिक शारीरिक गतिविधि करने से।

7.दवाइयां खाने से या किसी दवाई के रिएक्शन की वजह से भी यह दर्द होता है।

क्लस्टर सिरदर्द के बचाव

1.इस दर्द से बचना है तो धूम्रपान से बिल्कुल तौबा कर लें। वैसे भी धूम्रपान सेहत को कई नुकसान पहुंचाता है। इसलिए तंबाकू पदार्थों को बिल्कुल न कहें। 

2.शरीर की जितनी क्षमता है उतना ही काम करें। उससे ज्यादा शरीर को  परेशान न करें। इससे शरीर पर बेवजह का भार बढ़ता है और जिस वजह से शरीर में थकान रहती है और उसका सिर पर पड़ता है  और दर्द शुरू होता है।

3.अधिक गर्मी से बचें। आमतौर पर देखा गया है कि जब भी हम तेज गर्मी में होते हैं तो सिरदर्द खुद ही शुरू हो जाता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वो दर्द क्लस्टर सिरदर्द ही होगा। कई बार वह सामान्य सिरदर्द भी हो सकता है। लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अधिक गर्मी से बचने पर क्लस्टर सिरदर्द से निजात पाई जा सकती है।

4.क्लस्टर सिरदर्द में कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ खाएं। जिसमें आप मक्खन, चीज, क्रीम आदि शामिल कर सकते हैं।

5.जैतून का तेल क्लस्टर सिरदर्द से बचाता है।

6.क्लस्टर सिरदर्द में ब्रेड, पास्ता, कुकीज और चावल न खाएं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि दिन में कितनी बार यह दर्द हो रहा है। ताकि आप ठीक से पहचान कर पाएं कि क्या वाकई यह क्लसटर सिरदर्द है या कोई और दर्द।

क्लस्टर सिरदर्द एक दुर्लभ दर्द है। यह केवल 0.1 फीसद लोगों को होता है। लेकिन यह एक असहनीय दर्द भी होता है। इसका प्रमुख कारण डॉ. ईशा के मुताबिक धूम्रपान है। इसके अलावा विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अभी तक इस दर्द का कोई एक प्रमुख कारण पता नहीं चल सका है। इसलिए इसके संभावित कारणों से ही मरीज का इलाज किया जाता है। क्लस्टर सिरदर्द और माइग्रेन या साइनस या आम दर्द के बीच अंतर करना भी जरूरी है। तभी आप सही दर्द का सही इलाज करा पाएंगे।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

 

Read Next

नकली गुलाब जल से खराब हो सकती है आपकी त्वचा और आंखें, जानें असली गुलाब जल को पहचानने के 5 तरीके

Disclaimer