क्या रोज नहाना जरूरी है? जानें रोजाना नहाने से शरीर को होने वाले फायदे और कुछ नुकसान

नहाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है या नुकसानदेय? अगर इस बात को लेकर आप कंफ्यूज हैं, तो आइए विस्तार से जानते है इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज नहाना जरूरी है? जानें रोजाना नहाने से शरीर को होने वाले फायदे और कुछ नुकसान


सर्दियों में नहाने से ज्यादातर लोग काफी ज्यादा कतराते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो नियमित रूप से नहाना पसंद करते हैं। नहाने से हमारी स्किन साफ होती है, साथ ही हमें इससे काफी ताजगी महसूस होती है। कुछ लोगों का मानना है कि सर्दियों में ज्यादा नहाने से स्किन ड्राई हो जाती है। अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सर्दियों में नहाने से फायदा होता है या नुकसान, तो आइए क्लियर करते हैं, इसे लेकर आपका कंफ्यूजन-

नहाने से होने वाले फायदे

बैक्टीरिया की करे सफाई

सर्दियों में भी हमारे स्किन से बदबू आने लगती है। कभी आपने सोचा है कि आपके शरीर में यह बदबू क्यों आती है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया के कारण शरीर से काफी ज्यादा बदबू आने लगती है। नहाने से शरीर के इन बैक्टीरिया की सफाई होती है। जिससे बदबू आने की समस्या दूर होती है। इसलिए सर्दियों में नहाना भी आपके लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें - सेब के छिलके से बनाएं ये 2 खास फेसपैक, दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे और चेहरे पर आएगा ग्लो

कील मुंहासे से छुटकारा

नहाने से कील-मुंहासों की परेशानी दूर होती है। अगर आप अपने स्किन की नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं, तो कील मुंहासे की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए स्किन की सफाई के लिए नियमित रूप से नहाना जरूरी होता है। ज्यादा दिनों तक ना नहाने से शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिसके कारण आपको कील-मुंहासों की परेशानी हो सकती है।

दाग-धब्बे करे दूर

अगर आप ज्यादा समय तक सर्दियों में नहीं नहाते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर दाग-धब्बे नजर आने लगेंगें। इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ भी होंगे। इसलिए स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने के लिए स्किन की सफाई करना बहुत ही जरूरी है।

बालों के लिए है फायदेमंद

काफी समय तक ना नहाने से आपके बाल ऑयली होने लगते हैं, जिसके कारण बालों में रुसी, जूं पनपने की संभावना होती है। इसलिए बालों की सफाई जरूरी है। ताकि झड़ते बालों और अन्य परेशानी से राहत पा सकें। 

इसे भी पढ़ें - इन 3 उबटन से स्किन पर आएगा निखार, जानिए आपकी स्किन पर कौन सा उबटन करेगा सूट

नहाने से होने वाले नुकसान 

स्किन की हट सकती है ऑयल

जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल का कहना है सर्दियों में अधिक गर्म पानी से नहाने पर स्किन की ऑयल निकलते लगती है। साथ ही अगर आप ज्यादा देर तक नहाते हैं, तो इससे गुड बैक्टीरिया हटने की संभावना भी होती है। ऐसे में सर्दियों में सप्ताह में 2 से 3 दिन नहाना ही स्किन के लिए बेहतर होता है। 

नाखूनों को पहुंच सकता है नुकसान

रोजाना गर्म पानी से नहाने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। नहाते वक्त हमारे नाखून पानी को अवशोषित करते हैं, जिससे वे काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाते हैं। साथ ही इससे नाखून में मौजूद नैचुरल ऑयल बाहर निकलने लगता है। इस वजह से आपके नाखून टूटने लगते हैं। इसके साथ ही स्किन ड्राई होने की संभावना होती है।

इन सभी बातों से साफ है कि नहाना सेहत के लिए नुकसानदेय नहीं होता है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के पानी से और कैसे नहा रहे हैं।

Read More Article On  Skin Care In Hindi  

Read Next

चेहरे पर मुंहारे, झुर्रियां, रूखेपन जैसी सब समस्याओं का कारण होता है गलत pH लेवल, जानें कैसे सही रखें pH लेवल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version