
कई बार आपकी त्वचा नमी की कमी के कारण रूखी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा पर झुर्रियों की समस्या हो जाती है। झुर्रियों के कारण आप उम्र से ज्यादा बड़ी लगती हैं इसलिए इससे छुटकारा पाना जरूरी है। त्वचा को मुलायम और रिंकल-फ्री बनाने के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क अच्छा विकल्प है। ये ऐसे खास फेस मास्क होते हैं, जो आपके चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, यानी नमी बढ़ाते हैं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज रहती है और रूखापन दूर होता है। लगातार इस्तेमाल से झुर्रियां कम होने लगती है और त्वचा का ढीलापन दूर होकर टाइटनेस बढ़ने लगती है। इसमें नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए यह संक्रमणों से भी बचाता है। आइए आपको बताते हैं 3 ऐसे हाइड्रेटेड फेस मास्क, जो आपकी त्वचा को बनाएंगे खूबसूरत और दूर करेंगे झुर्रियों की समस्या।
ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा जेल का मास्क
ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और खीरा बहुत फायदेमंद है। ये दोनों चीजें नैचुरल तरीके से त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद है और ये कील, मुंहासे और झुर्रियों के खत्म करता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे झुर्रियां कम हो जाती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस चाहिए।
कैसे प्रयोग करें ये मास्क
- सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल और खीरे के रस को अच्छी तरह मिलाएं।
- इस फेस मास्क को आधे घंटे तक लगाए रखें।
- मास्क के सूख जाने पर चेहरा धो दें।
- टॉवल से हलके हाथों से चेहरा पोछें।
- इसके बाद हथेली पर एक ड्रॉप मॉइश्चराइजर पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे चेहरा निखरने के साथ ही ड्राईनेस भी दूर होगी।
ऑयली स्किन के लिए एवोकैडो का मास्क
अगर त्वचा ऑयली है तो इसे दूर करने के लिए एवॉकाडो और अंडे का सफेद भाग लाभकारी है। ऑयली स्किन वालों को त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर ऑयली स्किन के कारण कील-मुंहासे और रंग गहरा होने की समस्या आम है। इसके अलावा कुछ लोगों को ऑयली स्किन की वजह से पसीना बहुत आता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप एवोकैडो और अंडे के सफेद भाग से बना ये खास मास्क ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 टीस्पून मैश किया हुआ एवॉकाडो, एक अंडे का सफेद हिस्सा और 1 नींबू का रस चाहिए।
कैसे प्रयोग करें ये मास्क
- सबसे पहले एक बाउल में एवॉकाडो, अंडे का सफेद हिस्सा और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं।
- चेहरे को एक बार पानी से धोकर इसे चेहरे पर लगाएं।
- इस मास्क को 25 मिनट लगा रहने के बाद सादे पानी से धो दें।
- इससे त्वचा का एक्स्ट्रा ऑयल दूर होगा और चेहरे पर निखार आ जाएगा।
डेड स्किन के लिए मास्क अंगूर का मास्क
विटमिन-ई से भरपूर अंगूर का हाइड्रेटेड फेस मास्क स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है, जिससे डेड स्किन साफ हो जाती है। डेड स्किन के कारण आपके त्वचा की प्राकृतिक रंगत खो जाती है और रंग गहरा नजर आता है। अंगूर में मौजूद कई एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको 12-15 अंगूर और 2 टेबलस्पून आटा चाहिए।
कैसे प्रयोग करें ये मास्क
- सबसे पहले अंगूर का पेस्ट बना कर इसमें 1 टीस्पून आटा और पानी मिला लें और पेस्ट बना लें।
- इसे फेस पर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
- 10 मिनट बाद मास्क को सादे पानी से धो लें।
- इससे स्किन टाइट हो जाएगी और डेड स्किन भी गायब हो जाएगी।
ध्यान रखें ये बातें
खूबसूरत त्वचा के लिए आपको कुछ बातों का खयाल रखना बहुत जरूरी है। चेहरे को बार-बार न धोएं, इससे त्वचा रूखी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली या जलन जैसी परेशानी हो सकती है। अगर त्वचा ऑयली है तो ऑयल-फ्री, फ्रूट या हर्बल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। मुंह धोने के लिए माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
Read More Articles On Skin Care in Hindi