Pineapple Face Mask For Wrinkles: ग्लोइंग, टाइट और क्लिन स्किन सभी को पसंद होती हैं। लेकिन प्रदूषण, तनाव, खराब खानपान, अनियमित जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आजकल कम उम्र में ही स्किन पर झुर्रियों की समस्या शुरू हो जाती हैं। झुर्रियां होने से उम्र काफी ज्यादा लगती है और स्किन की चमक भी कम हो जाती हैं। अक्सर लोग झुर्रियों को कम करने के लिए कई तरह की क्रीम और सीरम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से थोड़े समय के लिए, तो असर रहता है लेकिन जल्दी ही स्किन पुराने जैसे ही हो जाती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए अनानास से बने फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता हैं। अनानास जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना भी स्किन के लिए हेल्दी भी होता है। ये कोलेजन के स्तर को बढ़ावा देता है साथ ही इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन सैल्स को डैमेज होने से बचाता है। अनानास में मौजूद तत्व स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ पिंपल्स को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं झुर्रियां हटाने के लिए पाइनएप्पल के फेस मास्क घर पर कैसे बनाएं।
1. पाइनएप्पल और शहद का फेस मास्क
सामग्री
3 चम्मच- पाइनएप्पल मैश किया हुआ
1 चम्मच- शहद
1 चम्मच- बादाम का तेल
पाइनएप्पल और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका
पाइनएप्पल और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क स्किन को चमकदार बनाने के साथ झुर्रियों को कम करता हैं।
2. पाइनएप्पल और केला का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- पाइनएप्पल मैश किया हुआ
1/2 चम्मच- केला मैश किया हुआ
1 चम्मच - नारियल का तेल
पाइनएप्पल और केला का फेस मास्क बनाने का तरीका
पाइनएप्पल और केला का फेस मास्क बनाने के लिए इन सभी चीजों को मैश करके पेस्ट बनाए। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं।
इसे भी पढ़ें- पार्लर जैसे निखार के लिए हल्दी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगा नेचुरल ग्लो
3. पाइनएप्पल और पपीते का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- पाइनएप्पल मैश किया हुआ
2 चम्मच- पपीता मैश किया हुआ
पाइनएप्पल और पपीते का फेस मास्क बनाने का तरीका
पाइनएप्पल और पपीते का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगा के रखें। इस पैक को लगाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क टैनिंग को हटाने के साथ झुर्रियों को दूर करता हैं।
झुर्रियां हटाने के लिए पाइनएप्पल से बने ये फेस मास्क लगाए जा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik