
Possible Side Effects Of Having Momos: आज के समय में मोमोज अधिकतर लोग काफी पसंद करते है। मोमोज रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट पर भी आसानी से मिल जाता है। बच्चों से लेकर बड़े ही चाव से खाते है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये मैदा से बना होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ इसके ज्यादा सेवन से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वहीं इसको खाते हुए भी सावधानी बरतनी की आवश्यकता होती है क्योंकि जल्दबाजी में खाने के कारण ये गले में भी फंस सकता है। मैदा से बना होने के कारण ये आसानी से पचता नहीं है। जिससे पाचन तंत्र खराब होने के साथ मोटापे को भी तेजी से बढ़ाता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से। जिन्होंने हमें बताया ज्यादा मोमोज खाने के नुकसान के बारे में।
डायबिटीज का खतरा
मैदा डायबिटीज को बढ़ाता है। वहीं मोमोज में मिलाए जाने वाला केमिकल और ब्लीच मधुमेह का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही ये केमिकल अग्न्याशय के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही आटे को नरम बनाने के लिए भी केमिलकल का यूज किया जाता है। जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
खराब क्वालिटी वाले इंग्रेडिएंट
जी हां, कई बार वेज मोमोज में मिलाई जाने वाली सब्जी की क्वालिटी खराब होने के साथ इसके सेवन से फूड पाइजनिंग होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। वहीं नॉन वेज में मिलाए जाने वाला मांस मरे हुए जानवरों के साथ रोगग्रस्त जानवरों का भी होता है। जिससे कई तरह की गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
पाइल्स की समस्या
मोमोज मैदा का बना होता है, जो पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकता है। वहीं इसके साथ मिलने वाली तीखी चटनी, जो लाल मिर्च से बनी होती है। उसके खाने से भी पाइल्स बढ़ सकती है। ये दोनों चीजें पेट में जाकर नुकसान करने के साथ बवासीर की समस्या को बढ़ाते है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में चेहरे पर दूध कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके
टेपवर्म का खतरा
मोमोज खाने से पेट में टेपवर्म का खतरा कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि मोमोज में मिलाई जाने वाली सब्जी पत्ता गोभी को अगर ठीक से और सफाई से न पकाया जाएं, तो ये टेपवर्म दिमाग तक भी पहुंच सकते है। ये अगर दिमाग तक पहुंच जाते है, तो शरीर को कई तरह के गंभीर नुकसान हो सकते है।
कब्ज की समस्या
मोमोज खाने से कब्ज की समस्या भी बढ़ सकती है क्योंकि अधिकतर मोमोज को मैदा से बनाया जाता है, जो पेट की आंतो में जाकर चिपक जाता है और कब्ज की समस्या को भी बढ़ाता है। कई बार ठीक से न पकने के कारण भी डायरिया की समस्या हो सकती है।
ज्यादा मोमोज खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में इसको ज्यादा खाने से बचें।
All Image Credit- Freepik