Doctor Verified

इन लोगों को खाली पेट नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन, हो सकती हैं दिक्कत

रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को लहसुन खाने से बचना चाहिए। अन्यथा, उनकी दिक्कत बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन लोगों को खाली पेट नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन, हो सकती हैं दिक्कत


लहसुन का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। लहसुन में फॉस्फोरस, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, जिंक और थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। यानी लहसुन का रोजाना सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यही वजह है कि कोई लहसुन का उपयोग खाने में तड़का लगाने के लिए करता है, तो कोई रोज सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करता है। खाली पेट लहसुन खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। लहसुन पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इससे डाइजेशन बेहतर बनता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन कुछ लोगों को लहसुन का सेवन करने से परहेज भी करना चाहिए। दरअसल, लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है। साथ ही, लहसुन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो एलर्जी का कारण बनते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं किन लोगों को खाली पेट लहसुन नहीं खाना चाहिए- 

skin allergy

1. स्किन से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को

अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे लाल चकत्ते, खुजली, फोड़े-फुंसियां और दाने हो जाते हैं, तो आपको लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि कई लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन कर लेंगे, तो इससे स्किन प्रॉब्लम्स ट्रिगर हो सकती है। इसलिए आपको खाली पेट लहसुन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरह के लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, सेहत को हो सकता है नुकसान

2. डायरिया वाले लोगों को

अगर आप डायरिया या दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं, तो भी खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचें। लहसुन डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि कुछ लोगों का पाचन-तंत्र कमजोर होता है, जिसकी वजह से उन्हें डायरिया हो सकता है। इसलिए अगर आपको बार-बार दस्त लग जाते हैं, तो लहसुन से परहेज करें।

3. लिवर की समस्या वाले लोगों को

लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो भी रोज सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउड होता है, जो लिवर में विषाक्त पदार्थों को बढ़ा सकता है। लहसुन, लिवर की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन का सेवन सुबह-सुबह करने से बचें।

4. प्रेग्नेंट महिलाओं को 

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचें। दरअसल, लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर आप लहसुन का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, जो महिलाएं स्तनपान करवा रही हैं, उन्हें भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- दवा के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

garlic side effects

5. पेट में गर्मी पड़ने पर

आयुर्वेद के अनुसार, कई लोगों की पित्त प्रकृति होती है। इसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन किया जाता है, तो दिक्कत बढ़ सकती है। लहसुन की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए अगर पेट में गर्मी बढ़ी हुई है, तो आपको खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

सुबह उठ कर आप भी पीते हैं गर्म पानी? जान लें इसके गंभीर नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version