मलाइका अरोड़ा ने नए साल की शुरुआत की परिव्रत त्रिकोणासन से, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नए साल की शुरुआत परिवृत्त त्रिकोणासन से की है, जानें इसके फायदे और परिवृत्त त्रिकोणासन करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
मलाइका अरोड़ा ने नए साल की शुरुआत की परिव्रत त्रिकोणासन से, जानें इसके फायदे और करने का तरीका


बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिल्म जगत की फिटेस्ट और फिटनेस के प्रति मोस्ट एक्टिव अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। मलाइका समय-समय पर अपने फिटनेस, योगा सेशंस और वर्कआउट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साल 2022 की शुरुआत मलाइका ने एक ऐसे योगासन से की है जो महिलाओं को सिर्फ फिट रखने बल्कि उन्हें बीमारियों से मुक्त रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नए साल की आगाज मलाइका अरोड़ा ने परिवृत्त त्रिकोणासन से की है। परिवृत्त त्रिकोणासन (Parivrtta Trikonasana) का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी होता है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इस आसन का अभ्यास एक डंडे के सहारे से किया है। आइये विस्तार से जानते हैं इस योगासन के फायदे, अभ्यास का तरीका और सावधानियों के बारे में।

क्या है परिवृत्त त्रिकोणासन? (What Is Parivrtta Trikonasana?)

Parivrtta-Trikonasana-Benefits

परिवृत्त त्रिकोणासन प्राचीन काल से ही अभ्यास किया जाने वाला एक योगासन है। परिवृत्त त्रिकोणासन को अंग्रेजी भाषा में Revolved Triangle Pose के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा योगासन है जो त्रिभुज मुद्रा पर आधारित है। परिवृत्त त्रिकोणासन का नाम संस्कृत भाषा के 3 शब्दों को मिलाकर किया गया है। शुरुआत में परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास 30 से 60 सेकंड तक करने की सलाह दी जाती है। इसका अभ्यास शुरुआत में बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। इस आसन का अभ्यास करते समय आप इसे सिर्फ एक बार दोहरा सकते हैं। परिवृत्त त्रिकोणासन एक इंटरमीडिएट या मध्यम वर्ग का योगासन है। इस योगासन का अभ्यास करने से शरीर के फैट को कम करने के साथ-साथ अनेकों फायदे मिलते हैं।  

इसे भी पढ़ें : कंधों और हाथों को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें तरीका और फायदे

परिवृत्त त्रिकोणासन के फायदे (Parivrtta Trikonasana Benefits)

परिवृत्त त्रिकोणासन या रिवॉल्वड ट्रायंगल पोज का अभ्यास करने से आपका शरीर तीन अलग-अलग कोण की मुद्रा में जाता है जिससे शरीर की मांसपेशियों को फायदा मिलता है और आपके शरीर की कोर स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास करने से आपके शरीर से कई परेशानियां दूर होती है और शरीर निरोगी होता है। परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास करने के प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

Parivrtta-Trikonasana-Benefits

इसे भी पढ़ें : व्हील चेयर योग: दिव्यांग और बूढ़े लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 6 योगासन, जानें बैठे-बैठे करने का तरीका

  • पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी।
  • शरीर की स्थिरता बढ़ाने के लिए भी इस योगासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद है।
  • रीढ़ की हड्डी के लिए परिवृत्त योगासन का अभ्यास बहुत उपयोगी माना जाता है।
  • कंधों और कूल्हों को खोलने के साथ-साथ इसके अभ्यास से हिप फ्लेक्सर्स को फायदा मिलता है। 
  • कर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है।
  • शरीर के चयापचय में सुधार करने के लिए इसका अभ्यास बहुत फायदेमंद है।
  • शरीर में तनाव कम करने के लिए यह आसन बहुत उपयोगी माना जाता है।
  • पेट के भीतर मौजूद अंगों के लिए बहुत उपयोगी आसन होता है।
  • साइटिका की नर्व्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास बहुत उपयोगी है।

परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास करने का तरीका (How To Do Parivrtta Trikonasana?)

परिवृत्त त्रिकोणासन एक माध्यम लेवल का योगासन है, शुरुआत में इसका अभ्यास आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। इस योगासन का अभ्यास करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले योगा मैट पर ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
  • इसके बाद अपने दोनों पैरों के बीच 3 फीट का अंतर करें।
  • अब दोनों हाथों को कंधे की सीधाई में फैला लें।
  • हथेलियों को फर्श की तरफ रखते हुए दाहिने पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें।
  • इसके बाद बाएं पैर को अंदर की तरफ 60 डिग्री पर मोड़ें।
  • अब सांस बाहर की तरफ छोड़ते हुए दाहिने तरफ शरीर के धड़ को मोड़ें।
  • इस दौरान दाहिने पैर की तरफ झुकते हुए बाएं हाथ की हथेली को फर्श पर रखें।
  • दाहिने हाथ को ऊपर की तरफ सीधा रखें।
  • अब हाथ को टी पोजीशन में रखते हुए सिर को ऊपर की तरफ मोड़ लें।
  • अपनी नजरें दाहिने हाथ के अंगूठे पर रखें।
  • इस दौरान घुटनों को तानकर रखें।
  • इस स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक बने रहें।
  • आराम से वापस सामान्य स्थिति में आयें।


 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास शुरुआत में एक्सपर्ट या योग गुरु की देखरेख में ही करें। शरुआत में एक ही बार इसका अभ्यास करें उसके बाद धीरे-धीरे आप इसका अभ्यास बढ़ा सकते हैं। इस योगासन का अभ्यास करने से पहले आपको वार्म अप जरूर कर लेना चाहिए ताकि आपकी कर मसल्स एक्टिव रहें। इसका अभ्यास करते समय कभी भी कंधे या घुटने पर अत्यधिक दबाव न डालें। परिवृत्त त्रिकोणासन का अभ्यास करते समय जरा सी भी परेशानी होने पर इसका अभ्यास न करें।

(image source - freepik.com)

(main image source - instagram/malaikaaroraofficial) 

Read Next

व्हील चेयर योग: दिव्यांग और बूढ़े लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 6 योगासन, जानें बैठे-बैठे करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version