Doctor Verified

Pain Around Belly Button: नाभ‍ि के आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से समझें इसका कारण

Pain Around Belly Button: नाभ‍ि को बेली बटन भी कहा जाता है। कुछ लोगों को इसके आसपास दर्द होता है। जानते हैं इसका कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
Pain Around Belly Button: नाभ‍ि के आसपास दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से समझें इसका कारण


Pain Around Belly Button: नाभ‍ि का ह‍िस्‍सा बेहद नाजुक होता है। कई बार नाभ‍ि के आसपास के ह‍िस्‍से में दर्द महसूस होता है। नाभ‍ि के आसपास होने वाले दर्द को हम अक्‍सर पेट दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेक‍िन इसके पीछे डाइजेशन के अलावा और भी कई कारण हो सकते हैं। नाभ‍ि के आसपास होने वाले दर्द के पीछे छुपे एक कारण की बात करें, तो एपेंड‍िसाइट‍िस होने पर भी यह दर्द उठता है। अपेंड‍िक्‍स में सूजन या मवाद भर जाने के कारण यह दर्द उठ सकता है। अगर आप इसे ब‍िना इलाज के छोड़ देंगे, तो अपेंड‍िक्‍स में संक्रमण हो सकता है। इस लेख में जानेंगे बेली बटन के आसपास होने वाले दर्द के अन्‍य कारण। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।  

pain around belly button

नाभ‍ि के आसपास दर्द क्‍यों होता है?- Pain Around Belly Button Causes 

नाभ‍ि के आसपास दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं- 

  • अगर आपको अपच की समस्‍या है, तो दर्द उठ सकता है। जो लोग ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाला खाना खाते हैं, उन्‍हें यह समस्‍या हो सकती है। 
  • कब्‍ज की समस्‍या होने पर नाभ‍ि के आसपास दर्द हो सकता है। कब्‍ज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- फाइबर का सेवन न करना, शारीर‍िक रूप से एक्‍ट‍िव न रहना और पर्याप्‍त मात्रा में पानी न पीना आद‍ि। 
  • अगर आप गर्भवती हैं, तो यूट्रस में गर्भस्‍थ श‍िशु के बढ़ने के कारण दर्द हो सकता है।  
  • यूटीआई होने के कारण भी नाभ‍ि के आसपास के ह‍िस्‍से में दर्द हो सकता है। यूटीआई होने पर पेट के न‍िचले हि‍स्‍से और पेल्‍व‍िक एर‍िया में दर्द होता है।  
  • स्टमक फ्लू होने पर नाभ‍ि के आसपास दर्द, पेट में दर्द और क्रैम्‍प्‍स उठ सकते हैं। स्‍टमक फ्लू होने पर उल्‍टी, जी म‍िचलाना और डायर‍िया जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें- क्यों होता है नाभि में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

नाभ‍ि के आसपास दर्द होने पर क्‍या करें?- Pain Around Belly Button Treatment 

  • पेट से संबंध‍ित समस्‍या होने पर आप एक कप अदरक की चाय पी सकते हैं। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अदरक की चाय का सेवन करने से आराम म‍िलेगा। 
  • नाभ‍ि के आसपास के ह‍िस्‍से में गर्म स‍िंकाई करने से जल्‍दी आराम म‍िलता है। अगर आपको दर्द हो रहा है, तो हीट‍िंग पैड से स‍िंकाई करें। 
  • दर्द वाले स्‍थान पर गर्म तेल से माल‍िश करने से भी आराम म‍िलता है। ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के ल‍िए नार‍ियल या बादाम के तेल को हल्‍का गर्म करके माल‍िश करें। 
  • यह मेरी मां का बताया नुस्‍खा है। जब भी मुझे नाभ‍ि के आसपास दर्द होता है, मां इसे ही अपनाने की सलाह देती हैं। हींग की मदद से नाभ‍ि के दर्द से राहत म‍िलती है। पेट में गैस बनने के कारण भी ना‍भ‍ि में दर्द होता है। अगर आपको दर्द हो रहा है, तो हींंग को गुनगुने पानी में घोल लें और उसे नाभ‍ि में लगाकर आराम करें। इससे दर्द जल्‍दी ठीक हो जाएगा।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

पीछे की पॉकेट में पर्स रखने की आदत दे सकती है हड्डियों की बीमारी, डॉक्टर से जानें इसके खतरे

Disclaimer