Doctor Verified

पलकों में खुजली हो सकती है Ocular Pruritus रोग का संकेत, जानें इसका कारण और इलाज

आंख में खुजली या पलकों में खुजली की समस्या को ऑक्यूलर प्रुराइटस कहते हैं, जानें इसके कारण और इलाज व बचाव के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पलकों में खुजली हो सकती है Ocular Pruritus रोग का संकेत, जानें इसका कारण और इलाज


आंख हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, खानपान में कमी और खराब जीवनशैली के कारण आंख से जुड़ी बीमारियों तेजी से बढ़ रही हैं। आंख की रोशनी कमजोर होना और कम उम्र में ही आंखों से धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याएं अज के समय में कॉमन हैं। आंखों से न सिर्फ आप देखने का काम करते हैं बल्कि इसे आपके स्वास्थ्य का आईना भी माना जाता है। आंखों के जरिए शरीर में मौजूद तरह की गंभीर समस्याओं का भी पता लग सकता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और प्रतिरक्षा से बीमारियों या कैंसर की समस्या का पता आपकी आंखों के जरिए हो सकता है। आंखों में खुजली और पलकों पर खुजली के साथ-साथ जलन आंख की एक गंभीर समस्या का लक्षण है। आंख की पलकों में खुजली को ऑक्यूलर प्रुराइटस (Ocular Pruritus in Hindi) के नाम से जाना जाता है। यह समस्या एलर्जी और इन्फेक्शन के कारण बहुत से लोगों में देखने को मिलती है। आंख की पलकों पर खुजली होना आम समस्या नहीं है और इसे नजरअंदाज करना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आइये जानते हैं आंख की पलकों में खुजली या ऑक्यूलर प्रुराइटस की समस्या का कारण, लक्षण और उपचार।

ऑक्यूलर प्रुराइटस का कारण ( Ocular Pruritus Causes)

खानपान और जीवनशैली में खराबी के कारण आंख से जुड़ी समस्याएं आम हैं। सीतापुर आंख अस्पताल के डॉ धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक आंख में खुजली की समस्या या पलकों में खुजली जिसे ऑक्यूलर प्रुराइटस कहते हैं यह एक आम समस्या है और एलर्जी या इन्फेक्शन के कारण ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। यह समस्या मौसम के कारण होने वाली एलर्जी की वजह से भी हो सकती है। आंखों में धूल, मिट्टी और अन्य प्रदूषित कण प्रवेश करते हैं और इसकी वजह से आंखों में यह समस्या देखने को मिलती है। पलकों में खुजली की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • एलर्जी और इन्फेक्शन के कारण।
  • प्रदूषण के संपर्क में आने से।
  • शैम्पू या हेयर डाई में मौजूद केमिकल्स की वजह से।
  • आंखों में बैक्टीरिया के प्रवेश करने से।
  • सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस।
  • आंखों में सूखापन।

Ocular-Pruritus-in-Hindi

 

इसे भी पढ़ें : आंखों की बीमारियों का कारण बनती हैं आपकी ये 5 गलतियां, जानें इनसे बचाव के उपाय

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? (When To See A Doctor?)

आंख से जुड़ी समस्याओं में खुद से किसी भी प्रकार का इलाज लेना बहुत गंभीर हो सकता है। इसलिए हमेशा आंखों से जुड़ी समस्याओं के निदान और इलाज के लिए आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आंखों में खुजली या आंख में जलन की समस्या होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस समस्या में अगर आपको ये परेशानियां हो रही हैं तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

  • आंख में दर्द।
  • नजर कमजोर होना।
  • खुजली की समस्या का बढ़ना।
  • आंखों का लाल होना।
  • अचानक धुंधली दृष्टि।
  • दोहरी दृष्टि होना।
  • आंखों में सूजन।
  • संक्रमण के लक्षण, जैसे क्रस्टिंग या डिस्चार्ज।
  • सुबह उठने पर पलकों का आपस में चिपकना।

ऑक्यूलर प्रुराइटस का इलाज (Ocular Pruritus Treatment in Hindi)

पलकों में खुजली की समस्या होने पर आपको आंखों को संक्रमण या प्रदूषण की चपेट में आने से बचाना चाहिए। आंख में खुजली होने पर अच्छी तरह से हल्के गुनगुने पानी से अपनी आंखों को साफ करने से फायदा मिलता है। आंख में बहुत ज्यादा खुजली करने से बचना चाहिए। अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है तो आप डॉक्टर को जरूर दिखाएँ। इस समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर कुछ ड्रॉप्स या दवाओं का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं। आंख में मौजूद इन्फेक्शन को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन की सलाह भी दी जाती है।  आंख से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1. कंप्यूटर पर काम करते समय थोड़ी-थोडी देर में आंखों को झपकाते (Blink) रहें। आंखों को बीच-बीच में रेस्ट देते रहें। फिर काम करना शुरू करें।

2.बहुत समय तक कंप्यूटर की स्क्रीन को बिना पलक झपकाए मत देखिए।

3.आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए चश्मा पहनें।

4.चलते समय या कम लाइट में न पढ़ें।

5.आंखों के नीचे डार्क सर्कल न हों, उससे बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।

इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र में आंखों के इन 4 रोगों का बढ़ जाता है खतरा, जानें 40 की उम्र के बाद कैसे रखें आंखों का खयाल

आप ऊपर बताये गए तरीकों से अपनी आंखों को कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं से बचा सकते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इस आदत को कम करने से फायदा मिल सकता है। आंख में खुजली या पलकों में खुजली की समस्या ज्यादातर संक्रमण या प्रदूषण के कारण होती है इसलिए आंखों को संक्रमण और प्रदूषण से जरूर बचाना चाहिए।

(All Image Source- Freepik.com)

 

Read Next

पलकों में खुजली हो सकती है Ocular Pruritus रोग का संकेत, जानें इसका कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version