आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, सुबह से शाम से तक आप कंप्यूटर के आगे घंटों बिता देते हैं। ऐसे में आंखों पर काफी स्ट्रेस पड़ता है। इस वजह से कई लोगों को रात के समय आंखों पर खुजली होने लगती है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को सोने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय आंखों में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं। आंखों के डॉक्टर के अनुसार एलर्जी और रूखापन रात में आंखों पर खुजली होने के मुख्य कारण हो सकते हैं। आगे जानते हैं कि रात के समय आंखों पर खुजली के क्या कारण हो होते हैं। इन कारणों को कैसे दूर किया जा सकता है।
रात में आंखों में खुजली के कारण - Causes Of Itchy Eyes At Night In Hindi
आंखों में सूखापन (Dry Eyes)
आंखों में सूखापन होने के कारण रात के समय आंखों में खुजली हो सकती हैं। नींद के दौरान कुछ लोगों की पलकें खुली रहती हैं। इससे आंसू उत्पादन में कमी या आंसू की क्वालिटी प्रभावित होती है। दरअसल, आंखों की चिकनाई कम होने की वजह से जलन और खुजली महसूस हो सकती है।
एलर्जी
एलर्जी की वजह से आंखों में खुजली हो सकती है, खासकर रात के दौरान यह समस्या देखने को मिलती है। धूल के कण, परागकण या पालतू जानवरों के रूसी जैसे एलर्जन हमारी आंखों में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे एलर्जी हो सकती है।
ब्लेफेराइटिस (Blepharitis)
ब्लेफेराइटिस, पलकों की सूजन, रात में आंखों में खुजली की वजह हो सकती है। यह स्थिति अक्सर पलक के किनारों पर बैक्टीरिया के पनपने से जुड़ी होती है, जिससे आंखों पर लालिमा, सूजन और खुजली होती है।
आंख आना (कंजक्टिवाइटिस)
संक्रामक या एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस, जिसे आमतौर पर पिंक आई के रूप में भी जाना जाता है। इसमें आंख के सफेद भाग को ढकने वाली पतली, पारदर्शी परत में सूजन आ जाती है। इससे खुजली, लालिमा और फ्लूयड बहने लगता है।
डिजिटल आई स्ट्रेन
डिजिटल युग में, लंबे समय तक स्क्रीन को देखना या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लंबे समय तक उपयोग से आंखों पर दबाव पड़ सकता है। इसके कारण सूखापन, जलन और खुजली हो सकती है। कम रोशनी वाली जगह के कारण भी रात के समय आंखों पर खुजली हो सकती है।
रात के समय आंखों की खुजली को कम करने के घरेलू उपचार- Home Remedies For Itchy Eyes In Night in Hindi
गर्म सेक करें
आंखों की खुजली से राहत पाने के लिए गर्म सेक एक प्रभावी तरीका हो सकता है। इसके लिए आप एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं। इसके बाद पानी को निचोड़े और बंद पलकों पर 5 से 10 मिनट तक रखें। गर्माहट से तेल ग्रंथि को आराम मिलेगा।
एलर्जी के लिए कोल्ड कंप्रेस
एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस (आंख आने) में, ठंडी सिकाई फायदेमंद हो सकती है। ठंडे पैक का उपयोग करें या कपड़े में बर्फ लपेटें और इसे बंद पलकों पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। यह उपाय नसों को संकुचित करने, सूजन को कम करने के साथ ही खुजली को कम करने में मदद कर सकता है।
घर के खिड़की दरवाजों को बंद रखें
कई बार बाहर से आने वाले बैक्टीरिया व एलर्जन आंखों की समस्या की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आप घर के खिड़की दरवाजों को बंद रखें और घर को साफ रखें।
आंखों की सफाई करें
रात के समय खुजली होने पर आंखों को पानी से साफ कर सकते हैं। साथ ही, कुछ देर के लिए मोबाइल या लैपटॉप न देखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : क्या आंखों में ड्राईनेस की वजह से मोतियाबिंद हो सकता है? डॉक्टर से जानें
आंखों में खुजली बार-बार हो रही है तो ऐसे में आप इस समस्या को नजरअंदाज न करें। समय रहते तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आंखों की जांच आपका इलाज शुरू कर देंगे।
Read Next
Healthy Pancreas Tips: पैंक्रियाज को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 4 तरीके, रहेंगे स्वस्थ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version