टीनएज, एक ऐसा समय होता है, जब लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। टीनएज के दौरान लड़कियों के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिन्हें अनदेखा करने पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदतें और शारीरित गतिविधियों की कमी के कारण लड़कियों को व्हाइट डिस्चार्ज, बाल झड़ना, थायराइड, खराब पाचन और मोटापे से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप स्वस्थ रहने के लिए नेचुरोपैथी और योग एक्सपर्ट डॉ. श्री विद्या प्रशांत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिसे लड़कियां अपने अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए (Homemade Juices For Girls Health Problems) पी सकती हैं।
लड़कियां स्वस्थ रहने के लिए कौन-सा जूस पिएं?
करी पत्ता और आंवले का जूस
करी पत्ता और आंवले का जूस बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में फायदेमंद है। करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो बालों के पोर्स को मजबूत करता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। जबकि, आंवला विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है, जो समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है।
अंगूर, पुदीना और नारियल का जूस
महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने या रोकने के लिए आप अपनी डाइट में अंगूर, पुदीना और नारियल के दूध का जूस शामिल कर सकते हैं। अंगूर हाइड्रेटिंग और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। पुदीने में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और यह पाचन में सहायता करता है। नारियल का दूध हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इन सभी चीजों को मिलाक पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या कम होती है।
चाउ-चाउ, धनिया और नारियल का दूध
थायराइड हार्मोन को संतुलित करने के लिए आप अपनी डाइट में चाउ-चाउ, धनिया और नारियल का दूध का जूस शामिल कर सकते हैं। चाउ-चाउ आहार फाइबर और विटामिन का एक अच्छा स्रोत है। वहीं, धनिया अपने डिटॉक्स गुणों के लिए जाना जाता है, जो थायराइड फंक्शन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। जबकि नारियल का दूध आपके हार्मोनल असंतुलन को बेहतर रखने को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: लड़कियों की परवरिश में इंडियन पेरेंट्स अक्सर कर बैठते हैं ये 5 गलतियां, जाने इनके बारे में
चुकंदर, गाजर और आंवला का जूस
पीसीओडी के कारण पीरियड्स में अनियमिता से राहत पाने के लिए आप चुंकदर, गाजर और आंवला का जूस पी सकते हैं। चुकंदर आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन और फाइबर होता है, जो हार्मोन विनियमन में मदद करता है और आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपके पीरियड्स को स्वस्थ बनाने और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
वजन घटाने के लिए लौकी का जूस
लौकी में कैलोरी कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में फायदेमंद हो सकता है। वजन घटाने के लिए लौकी का जूस पीने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, शरीर हाइड्रेटेड और डिटॉक्स होता है।
इसे भी पढ़ें: टीनएज लड़कियां वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके, फैट और कैलोरी बर्न करने में मिलेगी मदद
View this post on Instagram
पाचन के स्वास्थ्य के लिए पेठे का जूस
पेठा अपने ठंडक और हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह पेट को साफ करने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik