नया साल शुरू हो गया है। जो लोग नये साल में वजन कम करना चाहते हैं उन्हें ये लेख जरूर पढ़ना चाहिये। अगर वर्कआउट करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो हम घरेलू काढ़े से चर्बी घटा सकते हैं। इसमें मदद करेंगे आपके घर में मौजूद पौधे। जी हां। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनकी मदद से आप वजन कम कर सकते हैं। पौधों से बनने वाले काढ़े के बारे में हमको जानकारी देंगी लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव।
1.दालचीनी काढ़ा (Cinnamon drink recipe)
अगर आपके घर में दालचीनी का पौधा नहीं है तो इस बार लगवा लें। दालचीनी हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाले कॉमन मसालों में से एक है। सब्जियों में इसे डालने से डिश हेल्दी बनती है। दालचीनी आपके मैटाबॉलिज्म को अच्छा करती है जिससे वजन घटता है। चलिये सीखते हैं दालचीनी का काढ़ा कैसे बनता है।
सामग्री
- दालचीनी
- अदरक
- काली मिर्च
विधि
- बर्तन में पानी को उबालें।
- उबले पानी में सामग्री डालें और पकने दें।
- आपका दालचीनी काढ़ा तैयार है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद पीएं जीरा, सौंफ और धनिया से बना ये काढ़ा और कम करें शरीर पर चढ़ी चर्बी, जानें बनाने का तरीका
2.तुलसी काढ़ा (Tulsi healthy drink)
तुलसी का पौधा हम सब के घरों में पाया जाता है। तुलसी में पोटेशियम, फासफोरस, मैग्नेशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वैसे तो सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से वजन कम होता है पर इसका काढ़ा न सिर्फ आपका वजन कम करेगा बल्कि मौसमी बीमारियों से भी शरीर को बचाये रखेगा। वर्कआउट से पहले इस काढ़े को पीना फायदेमंद है। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम
सामग्री
- नींबू
- तुलसी पत्ते
- शहद
विधि
- पानी में तुलसी के पत्ते डालकर उबालें।
- पानी का रंग बदलने पर कप में छान लें।
- उसमें नींबू और शहद डालकर पीयें।
3.एलोवेरा काढ़ा (Alovera drink recipe for weight loss)
एलोवेरा न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ाता है बल्कि इसे फैट कटर भी कहा जाता है। इसमें विटामिन और खनिज तत्व होते हैं। एलोवेरा का काढ़ा पीने से आपको वजन
घटाने में मदद मिलेगी। इससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी रहेगी। इसका नेचुरल टेस्ट कड़वा होता है इसलिये इसे शहद डालकर पीयें।
सामग्री
- एलोवेरा
- शहद
- नींबू
विधि
- एलोवेरा के पत्तों में से रस निकाल कर रख लें।
- रस को मिक्सी में चला लें।
- गरम पानी में एलोवेरा का रस डालें।
- पकने पर शहद और नींबू का रस डालकर पीयें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये खास काढ़ा, वायरल बीमारियां रहेंगी दूर
4.कालीमिर्च काढ़ा (Blackpepper drink recipe)
मोटापे से परेशान लोग वजन कम करने के लिये न जाने क्या-क्या करते हैं पर आपको इतना कुछ करने की जरूरत नहीं है। अगर आपके बगीचे में कालीमिर्च का पौधा है तो वो आपका वजन घटाने में मदद करेगा। ताजी कालीमिर्च सेहत के लिये अच्छी होती है। इसमें फैट सैल्स तोड़ने की क्षमता होती है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। कालीमिर्च के काढ़े को पीने के बाद आपको जल्द फर्क महसूस होगा।
सामग्री
- नींबू
- शहद
- कालीमिर्च
विधि
- एक बर्तन में पानी उबालें।
- गरम पानी में कालीमिर्च और नींबू का रस डालकर पकने दें।
- शहद डालकर पीयें।
5.गिलोय का काढ़ा (Giloy healthy drink recipe)
अगर गिलोय का पौधा आपके घर में है तो ये आपका वजन कम करने के साथ और भी कई बीमारियों से सुरक्षा देगा। इसे रोजाना लेने से मोटापा दूर होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगर पेट में कीड़े हो गये हों या शरीर में खून की कमी हो तो भी आप इसे ले सकते हैं। आइये जानते हैं गिलोय का काढ़ा कैसे तैयार होता है।
सामग्री
- गिलोय
- लौंग
- सौंठ पाउडर
- काली मिर्च
- नीम
- शहद
विधि
- एक बरतन में सारी सामग्री को पानी में डालकर उबाल लें।
- काढ़े को 15 मिनट पकायें।
- तैयार काढ़े को छान लें।
- छानने के बाद बचे हुए मिश्रण को अगले दिन इस्तेमाल करें।
- गरमा गरम काढ़ा तैयार है यह इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है।
इन सभी काढ़ों में से किन्ही एक के रोजाना इस्तेमाल से आपको खुद में फर्क महसूस होगा। काढ़े को हमेशा ताजा ही पीयें तो इसका फायेदा अधिक होगा।
Read more on Home Remedies in Hindi